राशिफल

17 मार्च 2019 : जानें रविवार फाल्गुन,शुक्ल पक्ष,एकादशी का राशिफल

मेष
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होगा। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। मंदिर जाकर माथा टेकें, सभी काम में फायदा होगा।

वृष
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढेंगी। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी, रिश्ते मजबूत होंगे।

मिथुन
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आप जीवनसाथी की मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिलेगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम का बोझ अधिक होगा, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों​ में आप उलझेंगे। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

सिंह
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जाएंगे वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या
आज आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर​ बना रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने​ का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। मंदिर में फल दान करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला
आज बच्चे पार्क में खेलने जा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान करेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग करेंगे। किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। परिवार वालों का सहयोग मिलता रहेगा। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपका दिन अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक
आज आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिताएंगे। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ेगी। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख- साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

धनु
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चें अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे। उन्हें सफलता भी मिलेगी। पक्षियों को दाना खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर
आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। पार्टनर आपकी इच्छाएं पूरी करने​ की कोशिश करेंगे। छोटे बच्चे को पेन गिफ्ट करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कुंभ
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे​ जुड़ सकते हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

मीन
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होगा। आप अपनी​ दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, व्यापार में लाभ होगा।

राजनीति के समाचार..घटनाएं..पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे। देश—विदेश की राजनीति..क्रांति से लेकर राजनीति इतिहास—सब कुछ..बस एक क्लिक करके पढ़े।

Related posts

4 जनवरी 2019 : जानें शुक्रवार ​का राशिफल

19 नवंबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 अगस्त 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल