हिसार

आदमपुर में एक साथ 8 कन्याओं के हुए हाथ पीले

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर की धार्मिक संस्था जय मां दुर्गा सेवा मंडल ने रविवार को गोपीराम धर्मशाला में आठ गरीब कन्याओं की शादी करवाई। इस दौरान खाने पीने ठहरने तथा आवश्यक दहेज का सामान भी संस्था की तरफ से उपलब्ध करवाया गया। नवदम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए व्यापार मंडल प्रधान लीलाधर गर्ग, तरसेम गोयल, घीसाराम जैन ने कहा कि गरीब व जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। हम सबका धर्म ही नही फर्ज भी हे कि हम हर जरूरततंमद की यथा सम्भव सहायता व सहयोग करे।
इससे पहले बाजारों में एक साथ 8 दूल्हों की बेंडबाजा के साथ बारात निकली। जो धर्मशाला से चलकर नई मंडी, पुरानी मंडी होकर क्लाॅथ मार्केट मैदान में पंहुची। इसके बाद सभी 8 जोड़ों का वरमाला कार्यक्रम हुआ तथा जोडों ने फेरे लिए। बाद में सभी जोड़ों को दहेज का सामान देकर धूमधाम से विदा किया गया।
इस मौके पर जिला पार्षद राजेश बगला, मास्टर वजीर सिह, अनिल बंसल, राकेश मित्तल, धनश्याम सिंगला, युधिष्ठर बंसल, बजरंग शर्मा, जुगल रेवडी, सतीश बंसल, शंकर बंसल, विनोद छिंपा, पवन सोनी, जगदीश शर्मा, विनोद, मनोज शर्मा, सोनू गर्ग, महेश बंसल, शेर सिंह, अशोक कथूरिया, बृजलाल सहित अनेक महिलाएं व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related posts

एचएयू में 28 फरवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Jeewan Aadhar Editor Desk

आठ अक्टूबर तक किसानों को मुआवजा नहीं तो जन आंदोलन छेड़ेगी इनेलो

प्रभातफेरी में कीर्तन से किया संगत को निहाल

Jeewan Aadhar Editor Desk