सिरसा

महिला डांसर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

सिरसा,
एक महिला डांसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले मृतका ने अपने कमरे की दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। मृतका दिल्ली की रहने वाली थी। वह आर्केस्ट्रा में काम करती थी। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान 30 वर्षीय शरणजीत उर्फ सिम्मी के रूप में हुई है। वह दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली थी। 2 साल पहले तलाक हो गया था। उसने सिरसा में भी एक किराए का मकान ले रखा था। जहां अक्सर काम के सिलसिले में उसका आना-जाना होता रहता था।
बुधवार को सिरसा में उसका एक कार्यक्रम था। वो अपने कमरे पर ही ठहरी हुई थी। सुबह शरणजीत का एक साथी कलाकार उसके कमरे पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उसने इस बारे में दूसरे साथी कलाकारों को भी ख़बर की। जब जबरन उसके कमरे का दरवाजा खोला गया तो सभी के होश उड़ गए। शरणजीत की लाश एक रस्सी के सहारे कमरे में लटकी हुई थी।
इस बात सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही सिटी थाना पुलिस मौके पर जा पहुंची और शरणजीत के शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने देखा कि महिला ने मरने से पहले कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा हुआ था। जिसमें उसने खुद को ही अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पुलिस हर एंगल से इस मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जायेगी।

Related posts

ऐलनाबाद उपचुनाव 30 अक्टूबर को, 2 नवंबर को आयेंगे नतीजे

Jeewan Aadhar Editor Desk

राधा स्वामी डेरा प्रमुख की पत्नी का निधन, गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

Jeewan Aadhar Editor Desk

गांव भरोखां में कोरोना पॉजिटीव केस मिलने पर प्रशासन ने बनाए कंटनमेंट व बफर जोन, नियंत्रण कक्ष स्थापित