हिसार

मुख्यमंत्री के रोड शो के बाद भाजपा के पक्ष में हुआ माहौल : गायत्री

हांसी,
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं जन परिवाद समिति की सदस्य गायत्री देवी ने कहा है कि हांसी में हुए रोड शो के बाद केवल हांसी ही नहीं, बल्कि पूरे हिसार लोकसभा क्षेत्र का माहौल भाजपा के पक्ष में हो गया है। उन्होंने कहा कि रोड शो के दौरान उमड़ी जनता ने भाजपा के साथ होने का संकेत दिया है।
रोड शो के दौरान उमड़ी भीड़ का जिक्र करते हुए गायत्री देवी ने कहा कि इस दौरान हर क्षेत्र की जनता ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके विचार सुने। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याकारी नीतियों की जनता कायल है। इन नीतियों से हर वर्ग को फायदा हो रहा है, जिसका प्रमाण भाजपा के कार्यक्रमों में उमड़ रही भीड़ से मिल जाता है। उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास सरकार के खिलाफ आज कोई मुद्दा नहीं है, जिस वजह से विरोधी दल सरकार के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
गायत्री देवी ने भारी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री का स्वागत करने व उनके विचार सुनने पर जनता का आभार जताया और कहा कि जनता के रूझान को देखते हुए इस बार केन्द्र व प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि हांसी में हुए रोड शो के बाद पूरे लोकसभा क्षेत्र का माहौल भाजपा के पक्ष में हो गया है। हिसार लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलना निश्चित है।

Related posts

जीएसटी से 28 प्रतिशत का स्लैब समाप्त किया जाए—बजरंग दास गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 फरवरी 2019 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk

24 अक्टूबर 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम