हिसार

सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, पार्षद झुलसा

उकलाना,
गांधी कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग से घर का सारा समान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने एकजुट होकर आग बुझाने का काम किया। आग बुझाते समय स्थानीय पार्षद झुलस गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

जानकारी के मुताबिक, गांधी कॉलोनी निवासी अन्तूराम के घर दोपहर को अचानक सिलेंडर फट गया। जोरदार धमाके के साथ फटे सिलेंडर से निकली गैस के कारण पूरे घर में आग फैल गई। घर में मौजूद महिलाओं व बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयंकर थी कि पूरे घर का समान जलकर राख हो गया।
आग को बुझाने के लिए पड़ोसियों ने अपने स्तर पर प्रयास किया। लोगों ने आगे बढ़कर पानी की बाल्टियों के सहारे आग पर काफी हद तक काबू पाया। इस प्रयास में नगर पालिका पार्षद प्रवीण गिल झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आग पर काबू पाने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची।

Related posts

हिसार जिले में सड़क हादसा, ट्रक और स्कूल बस में टक्कर, 40 बच्चे थे बस में सवार

वीएलडीए कोर्स की शैक्षणिक योग्यता मेडिकल स्ट्रीम होने पर मंत्री दलाल का एसोसिएशन ने जताया आभार

हरियाणा कलस्टर खो खो टुर्नामेंट रविवार से डीपीएस में