राशिफल

3 मई 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज ऑफिस में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार किसी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। आज आपकी छोटी-सी मदद किसी व्यक्ति के लिये बहुत फायदेमंद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स पढ़ाई को लेकर कुछ बदलाव करेंगे। अपने कठिन विषयों को समझने के लिये नये तरीके से पढ़ाई करेंगे। घर में सब खुश रहेंगे। आपके दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे। बच्चे अपने लिये कोई नया खेल ढूंढ सकते हैं। मंदिर में दही दान करें, आपके विचार सकारात्मक बने रहेंगे।

वृष
आज का दिन जीवन में नयी खुशियों का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी और अच्छी खबर दे सकता है, जिससे आपके साथ ही परिवार के सब लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इस राशि के सॉफ्टवेर इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। मैनेजर पॉस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने मार्केट जा सकते हैं, बच्चों को काफी अच्छा लगेगा। माता लक्ष्मी को प्रणाम करें, जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी।

मिथुन
आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरे होने की संभावना है। काम की गति बनी रहेगी। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश होंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी शादी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। काम के मामले में कुछ लोग आपसे सलाह मांग सकते हैं। शाम को दादा-दादी के साथ पार्क में टहलने जायेंगे। इससे आप खुद को रिलेक्स फील करेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

कर्क
आज का दिन जीवन में कोई अहम मोड़ ला सकता है। आपको अपने करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से आपको किसी काम के लिये बाहर भेजा जा सकता है। काम की वजह से आप परिवार को पूरा समय नहीं दे पायेंगे, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा। आपको अपना काम समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी नये बिजनेस की शुरुआत के लिये पैसा उधार लेना पड़ सकता है। मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

सिंह
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में उनसे मदद मिलने की पूरी संभावना है। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। पढ़ाई में आ रही बाधाएं टीचर्स की मदद से दूर हो सकती हैं। आज आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

कन्या
आज कुछ लोग आपकी बातों पर पूरा ध्यान देंगे। पैसों की उलझी हुई किसी बात का समाधान आज बड़ी आसानी से निकल जायेगा। रोजमर्रा के कामों से थोड़ा समय निकालेंगे। परिवार वालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। किसी खास व्यक्ति से अपनी बात कहने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि के छोटे बच्चों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मंदिर में दूध दान करें, दिन अच्छा बितेगा।

तुला
आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। छोटे बच्चों को माता-पिता से कोई बड़ा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। कुछ लोग आपके किसी जरूरी काम में मदद के लिये आगे आ सकते हैं। आज पैसों को लेकर आपकी चिंता दूर होगी। आप किसी काम को नये सिरे से शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। मंदिर में फल दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक
आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस के किसी काम से आपको आसपास कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। आज आप कुछ मस्ती के मूड में भी रहेंगे। लवमेट के साथ किसी शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। आप बहुत खुश होंगे। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका मूड अच्छा रहेगा।

धनु
आज आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनायेंगे। आप अपने कार्यस्थल पर भी कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा। परिवार के सदस्य आज आपसे बेहद खुश रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। घर के मंदिर में सफेद दक्षिणावर्त्ती शंख की स्थापना करके उसकी पूजा करें, घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

मकर
आज घर के लिए किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च होंगे। इस राशि के जो लेखक हैं, आज उनकी किसी रचना की प्रशंसा होगी। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको अपने किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी पर्सनल चीज़ों का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। कोई चीज़ इधर-उधर गुम हो सकती है। तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ
आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे करने में आप बहुत इंटरेस्टिड होंगे। आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि लेंगे। उनका पढ़ाई में पूरी तरह से मन लगेगा। आज दोस्तों की मदद के लिये आप हर समय तैयार रहेंगे। बिजनेस मैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह लेंगे। सही सलाह मिलने पर आपका करियर किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकता है। अपने गुरु को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Related posts

2 दिसंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

4 जून 2022 : जानें शनिवार ​का राशिफल

21 फरवरी 2022 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk