हिसार

प्रशासन की अनदेखी से परेशान मां—बेटी ने भाजपा चुनाव कार्यालय के सामने दिया धरना

उकलाना (ईश्वर धर्रा)
गांव बिठमड़ा की एक विधवा शीला व उसकी सुपुत्री सुनीता ने अपने परिजनों के साथ भाजपा प्रत्याशी बृजेन्द्र के चुनाव कार्यालय के सामने न्याय की मांग को लेकर धरना आरंभ कर दिया है।
सुनीता ने मीडिया को बताया कि उसके पिता रणसिंह की 2013 में मृत्यु हो गई थी। अदालत ने उनके पिता की 20 एकड़ कृषि भूमि का आधा हिस्सा यानी दस एकड़ जमीन उसके व उसकी माता के नाम कर दिया और पटवारी ने इंतकाल भी कर दिया। परन्तु अब उसके सोतेले भाई साधुराम व बहन बीरमती उनको हमारे हिस्से के खेत में घुसने नहीं देते।
इन लोगो ने उनके मकान पर भी अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इस समस्या को लेकर डीजीपी, डीसी, एसपी को गुहार लगा चुके हैं परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही। मां-बेटी ने धरनास्थल पर एलान किया है कि अगर उनको न्याय नहीं मिला तो वे सख्त कदम उठाने का मजबूर हो जायेगी।

Related posts

छात्रा को उठाने, जाने से मारने और तेजाब से जलाने की धमकी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

बालसमंद रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त एकत्रित

Jeewan Aadhar Editor Desk

प्रदेश में करोड़ों के पूंजी निवेश व लाखों रोजगार देने की घोषणा महज एक ढक़ोसला : गर्ग

Jeewan Aadhar Editor Desk