देश

22 साल के बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए 25 टुकड़े

नई दिल्ली,
शाहदरा में सम्पत्ति विवाद में 22 साल के एक बेटे ने अपने पिता की गला दबाकर तथा चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में बेटे ने 48 साल के अपने पिता के शव के 25 टुकड़े भी किए।
पुलिस ने कहा कि बुराड़ी में कैफे चलाने वाला अमन अपने पिता संदेश अग्रवाल पर भोलानाथ नगर की एक संपत्ति उसके नाम करने का दबाव बना रहा था। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने बताया कि सोमवार रात को अग्रवाल और उसके बेटे अमन के बीच बहस हो गई थी, जिसके बाद अमन ने कथित तौर पर पिता का गला दबाया और कई बार चाकू से हमला किया जिसमें उनकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव के 25 टुकड़े भी किये।
आरोपी ने शाहदरा में फर्श बाजार में अपने घर में अग्रवाल का शव रखा और इसे बाद में ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने 22 साल के अपने दोस्त आयुष की मदद ली और उन दोनों ने शव के 25 टुकड़े करके स्थानीय चिकन शॉप से खरीदी काली पालीथीन में डाले। डीसीपी ने बताया कि मृतक के भाई राकेश की शिकायत के आधार पर मंगलवार रात तलाश अभियान शुरू किया गया और घर से शव के टुकड़े बरामद किए गए।
यह घटना पुलिस उपायुक्त के कार्यालय से करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई। यादव ने बताया कि अमन और उसकी मदद करने वाले दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के समय अमन का भाई, बहन और मां मनाली गए हुए थे।

Related posts

राहुल के साथ उपवास से पहले कांग्रेस नेताओं ने खाए ‘छोले-भटूरे’, लवली ने स्वीकारा

सोनिया गांधी ने पूछा- क्या राजीव जिंदा हैं?

PNB के कंप्यूटर सिस्टम तक थी नीरव मोदी के अधिकारियों की एक्सेस, खुद करते थे लॉग-इन

Jeewan Aadhar Editor Desk