राशिफल

4 जून 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज आप अपने काम पर ध्यान देने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके मन में कई तरह की बातें चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को बड़े कामों से फायदा हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा। आपको अपनी बात कहने के साथ ही दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए। इससे आपको ही फायदा होगा। परिवार की समस्याओं को सुलझाने के लिये भी आपको थोड़ी शांति बनाये रखनी चाहिए। तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं, आप सभी काम में सफल होंगे।
वृष
आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। सगे-संबंधियों से घर के काम में आपको सपोर्ट मिल सकता है। आपका कोई जरुरी काम तुरंत पूरा हो जायेगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन
आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है। बिजनेस में अच्छी प्रगति के योग हैं। जीवनसाथी से भी मदद मिलती रहेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे आप अपने काम बहुत अच्छे से कर पायेंगे। आपको अपने काम में सफलता जरूर मिलेगी। पैसों से जुड़े किसी मामले को सुलझाने के लिहाज से आज का दिन अच्छा है। आपकी कुछ नए-पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आप उनके साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कर्क
आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी भी परेशानी वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए। मन में किसी तरह का कोई कंफ्यूजन न रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में बड़े-बुजर्गों की सलाह आपके काम आ सकती है। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। घर पर कोई फूल वाला पौधा लगाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।
सिंह
आज कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल रहेगी, लेकिन किसी भी बात को बोलते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। आप कहना कुछ चाहेंगे, लेकिन कह कुछ और देंगे। इससे आपके आसपास के लोगों को कोई गलतफ़हमी भी हो सकती है। आप परिवार के किसी काम से बाहर जा सकते हैं। छोटे उद्यमियों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। समय का सदुपयोग के काफी फायदा होगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।
कन्या
आज का दिन आपके लिये कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेंगे। आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं, इससे आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। ॐ शब्द का 21 बार उच्चारण करें, रिश्ते मजबूत होंगे।
तुला
आज आपके दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी। साथ ही रिश्तों में मधुरता आयेगी, लेकिन बिजनेस की किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। आज आपको उधार के लेन-देन से बचना चाहिए। कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। साथ ही रेग्युलर एक्सरसाइज पर आपको ध्यान देना चाहिए। हनुमान जी को सिन्दूर चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।
वृश्चिक
आज आप परिवार के लिए अहम चीजों को महत्व देंगे। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा हो सकता है। साथ ही होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को जॉब के लिये कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। आपकी सकारात्मक सोच आपके करियर को एक नई दिशा देगी। बन्दर को केला खिलाएं, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी।
धनु
आज बहुत से मामलों में दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। परिवार में मेहमानों के आगमन से प्रसन्नता बनी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में अचानक हुआ धन लाभ घर की स्थिति को संतुलित कर देगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। आप स्वयं को उर्जावान महसूस करेंगे। आपको पिता से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आयेगा। मन्दिर में मसूर की दाल दान करें, आपको धन लाभ होगा।
मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगा सकते हैं। बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। मदद लेने से आपका काम जल्दी निपट जायेगा। आपको किसी भी चीज़ का ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आप किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा ध्यान पूर्वक काम करना चाहिए। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहेगी। अपने बड़े भाई का आशीर्वाद प्राप्त करें, आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे।
कुंभ
आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा आपको अचानक ही वापस मिल जायेगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर कर सकते हैं। रिश्तों में पॉजिटिविटि आयेगी। आज कोई रिश्तेदार आपके घर पर अचानक से आ सकता है। इससे घर के वातावरण में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। बच्चे काफी खुश नजर आयेंगे। वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है। आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है। मंदिर के कार्यो में अपना सहयोग दें, रिश्ते मजबूत होंगे।
मीन
आज आपका दिन हर्षो-उल्लास से भरा रहने वाला है। आपको अपनों से खूब सारा प्यार मिलेगा। आप अधिक सफलता पाने के लिये अपने प्रयासों को जारी रखेंगे। आपके प्रयास सफल जरूर होंगे। कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो आपको फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप कोई पेंटिंग कोर्स कर रहे हैं, तो आज आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिल सकता है। हनुमान मन्दिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपकी सभी कोशिशें सफल होंगी।

Related posts

राशिफल 30 जून 2018 : देखें जून का अंतिम दिन कैसा गुजरेगा

27 नवंबर 2018 : जानें मंगलवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 August 2023 Ka Rashifal : बुध देव की कृपा से बनेंगे इन राशियों के काम, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल