फतेहाबाद

सेल्फी को बनाया ठगी का सहारा, कई लोगों से ठग लिए लाखों रुपए—गिरफ्तार

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
रतिया इलाके से पुलिस ने एक ऐसे ठग टेलर को काबू किया है, जो बड़े पुलिस अधिकारियों और बॉलीवुड फिल्मी हस्तियों के साथ अपनी सेल्फी दिखा कर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था। पुलिस ने आज ठग टेलर महेंद्र पाल को कोर्ट में पेश किया।
महेंद्र पाल कपड़े सिलने के बहाने बड़ी फिल्मी हस्तियों और बड़े अधिकारियों के संपर्क में आता, उसके बाद उनके साथ सेल्फी लेता। महेंद्र पाल ने रतिया इलाके से कई लोगों के लाखों रुपए देने हैं, लेकिन जब भी रुपए मांगने के लिए लोग जाते तो बड़े अधिकारियों के साथ संबंधों का हवाला देकर महेंद्र पाल उन्हें डरा देता था। महेंद्र पाल ने तत्कालीन डीजीपी बीएस संधू, बॉलीवुड फिल्म स्टार सनी देओल, धर्मेंद्र और गुरदास मान सभी के साथ अलग-अलग सेल्फी करवा रखी है। इन्हीं सेल्फियों के सहारे महेंद्र पाल ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। महेंद्र पाल की गिरफ्तारी के बाद कई अन्य लोग भी सामने आने लगे हैं, जोकि पहले ठगी का शिकार हो चुके हैं।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मवीर पूनिया ने बताया कि पुलिस ने महेंद्र पाल नामक टेलर को गिरफ्तार किया है, जो बड़े लोगों से अपने संबंधों का हवाला देकर लोगों को ठगता था। पैसे वापस मांगने पर एससी एक्ट लगवाने की धमकी भी देता था। महेंद्र पाल इससे पहले कई लोगों पर एससी एक्ट लागवा चुका है लेकिन सभी मामले जांच के बाद झूठे पाए जाने के बाद खारिज हो गए। महेंद्र पाल को गिरफ्तार करके आज कोर्ट में पेश किया गया है।

Related posts

बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश सरकार पर गरजे बजरंग दास गर्ग, 10 दिन में अपराधी नहीं पकड़े तो टोहाना होगा बंद

Jeewan Aadhar Editor Desk

राजकीय प्राइमरी विद्यालय में मलबे की नीचे दबने मजदूर की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

करोना एक वायरस बीमारी, सावधानी जरूरी : डीसी

Jeewan Aadhar Editor Desk