पंजाब

80 झुग्गियों में लगी आग, 10 बच्चों के मरने की आशंका

अमृतसर,
जहाजगढ़ में 70 से 80 झुग्गियों में आग लग गई है। इस घटना में अब तक 5 से 10 बच्चों के मरने की आशंका जताई जा रही है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल रही है। जहां पर झुग्गियों में आग लगी, उसके पास रिहायशी इलाका भी है।
आग लगने की खबर मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये झुग्गियां अमृतसर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर बनी हैं। यहां करीब 100 गैरकानूनी झुग्गियां हैं। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रही हैं।

Related posts

पंजाब में 9 नए मंत्रियों के नामों पर मुहर, कल होगा कैबिनेट विस्तार

बेटी के प्रेम विवाह से क्रोधित पिता ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 4 की मौत—2 गंभीर

कैप्टन पर हाईकमान का एक्शन, CM की कुर्सी पर खतरा, कैप्टन ने दी कांग्रेस छोड़ने की धमकी

Jeewan Aadhar Editor Desk