राशिफल

28 जून 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज घर में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी ज़रूरी काम में अपनों की मदद से आप बहुत खुश रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आपको रोज़गार के उचित अवसर मिलेंगे। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, आपकी योजना सफल होगी।
वृष
आज किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है, जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। वो आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। बिजनेस के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की ज़िम्मेदारी मिल सकती है। आपकी कुछ ज़रूरी लोगों से मुलाकात भी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शिव जी को सफेद फूल अर्पित करें, आपको फायदा मिलेगा।
मिथुन
पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मज़ाक करने से आपको बचना चाहिए। आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। मंदिर में सुबह-शाम घी का दीपक जलाएं, आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।
कर्क
आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी हो सकते हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आज आपका आर्थिक पक्ष भी थोड़ा कमज़ोर रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का प्लान पोस्टपोन करना पड़ सकता है। लेकिन आपकी दोस्ती मज़बूत बनी रहेगी। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। घर में भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करने पर विचार करेंगे। शिव मन्दिर में तिल चढ़ाएं, परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।
सिंह
आपके पारिवारिक रिश्ते मज़बूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। नए दम्पत्तियों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें सफल होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। सुबह उठकर धरती मां को छूकर प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लाएगी।
कन्या
आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज़्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। साथ ही आज के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचना चाहिए। व्यापार मध्यम स्तर पर रहेगा। आपसे कोई गलती होने की संभावना है। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है। परिवार मेंस्थिति ठीक रहेगी। आपके परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। चिड़ियों के लिए पानी का बर्तन रखें, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।
तुला
आज आप हर असंभव को संभव बनाने की ताकत रखेंगे। आप अपने हर काम में सफल होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की बनी रहेगी। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। धर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ज़रूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
वृश्चिक
आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आएगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे। आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।
धनु
आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का योग भी बन रहा है। इस राशि के जो लोग कुंवारे हैं और अपने लिए एक अच्छा जीवनसाथी तलाश रहे हैं, उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपकी यात्रा शुभ रहेगी। साथ ही सेहत भी अच्छी बनी रहेगी। आज आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिल सकता है।
मकर
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी आपके सामने आएंगे। जीवनसाथी से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरु कर सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जाएंगे। गाय को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
कुंभ
आज आपको किसी खास काम में अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। आप परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपको किसी तरह की पुरानी बातों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना चाहिए। साथ ही पैसों का लेन-देन करने से भी आज के दिन आपको बचना चाहिए। अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपके दाम्पत्य संबंध बेहतर रहेंगे। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, पारिवारिक रिश्ते मज़बूत होंगे।
मीन
आज ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। शिव चालीसा का पाठ करें, आपके सभी काम बनते नज़र आएंगे।

Related posts

3 नवम्बर 2021 : जानें बुधवार का राशिफल

25 मई 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

2 मार्च 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल