राशिफल

13 अगस्त 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। वहां जाकर आप इंज्वाय भी करेंगे। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस तारीफ कर सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। साथ ही एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। आज कुछ नए लोगों से शुभ काम में मदद मिल सकती है। गाय के चरण स्पर्श करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
वृष
आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी पार्क में घूमने जायेंगे। धन लाभ के बड़े अवसर आपको मिलेंगे। कोई खास काम आपके पूरे होंगे। आज भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा और उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं। ब्राहमण को कुछ दान करें, संतान का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन
आज आपको बड़ी कंपनी से डील का ऑफर मिल सकता है। इस राशि के संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को किसी शो में गाने का ऑफर भी मिल
सकता है। घर पर अचानक कोई मेहमान आ सकता है। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपका कोई जरुरी काम किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो सकता है। माता-पिता का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा,जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
कर्क
आज एक्सट्रा समय देने से रूका काम जल्दी पूरा हो सकता है। ऑफिस में किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आप किसी तरह के विचारों में खोये रह सकते हैं, इससे कोई खास मौका आपके हाथ से निकल सकता है। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। साथ ही आप नए काम की योजना भी बनायेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। आज बुजुर्गों को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही मॉर्निंग वॉक भी करते रहिये, सेहत अच्छी बनी रहेगी। मंदिर में कुछ समय बिताएं, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।
सिंह
आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आर्थिक लाभ के लिए आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिल सकता है। शाम को घर वालों के साथ कहीं घूमने का प्लानिंग बना सकते हैं। अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
कन्या
आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। अचानक से आपके घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जायेगा। आप बच्चों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे, वहां आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आज आपके काम की प्रशंसा भी होगी। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती और मिठास आएगी। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, रिश्ते बेहतर होंगे।
तुला
आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीत सकता है। आप साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आसपास के कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। गंभीर बातचीत में आपको सफलता मिलने की संभावना है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपकी सभी समस्या दूर होगी।
वृश्चिक
आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा। सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, आपकी सभी मनोकामना पूरी होगी।
धनु
आज व्यापार में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे, जिससे आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में मददगार होगा| आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
मकर
आज धार्मिक कामों में परिवार का सहयोग मिल सकता है। अपने मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। नए बिजनेस में पैसा लगाने के लिए सोच सकते हैं। सोसाईटी में आज आपको पहले किये किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। मंदिर में इत्र दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
कुंभ
आज परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने इष्टदेव को फूल अर्पित करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।
मीन
आज व्यापार के लिए आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आज बहुत से लोग आपकी बात मानेंगे। आज लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। हनुमान जी को बूंदी चढ़ाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Related posts

11 जनवरी 2023 : जानें बुधवार का राशिफल

7 सितम्बर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

16 फरवरी 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk