फतेहाबाद

दो कुख्यात अपराधी पिस्तौल व 5 कारतूस सहित गिरफ्तार

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
फतेहाबाद एंटी नार्कोटिक्स सैल ने दो कुख्यात अपराधियों को पकड़ा है। उनके पास से 32 बोर की नाजायज पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए है। जानकारी के अनुसार, भूना कस्बे के चौबारा निवासी मंदीप उर्फ पंजाबी और ठुईया के रमेश उर्फ लीलू को 32 बोर पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। मंदीप उर्फ पंजाबी पर पहले ही हत्या,लूट और डकैती के 24 मामले हरियाणा और राजस्थान के अलग—अलग थानों में दर्ज है। वह भट्टू थाना क्षेत्र से हत्या के एक मामले में भी फरार चल रहा था। रमेश उर्फ लीलू पर भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के पांच मामले दर्ज है।
रमेश उर्फ लीलू हत्या के प्रयास के भट्टू थाना में दर्ज एक मुकदमें में फरार चल रहा था। मंदीप कुछ दिनों पहले ही हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर बाहर आया था।

Related posts

ऑनलाईन मंच संचालन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता को लेकर एसपी ने किया विद्यार्थियों को जागरुक

Jeewan Aadhar Editor Desk

लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करें विभाग : बांगड़

खाना खाया..गप्पें हांकी..ढाबा बंद होने लगा तो मारपीट और तोड़फोड़ पर उतरे बैंक कर्मचारी

Jeewan Aadhar Editor Desk