राशिफल

14 अगस्त 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

मेष
आज अच्छे प्रदर्शन से आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाये रखेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। माता-पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। बिजनेस में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आप दूसरों के सामने अपनी बात साफ ढ़ंग से रखने में सफल होंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष
आज आपको उम्मीद के मुताबिक धन प्राप्त होगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरे होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक सोच आपकी जिंदगी में बदलाव लायेगी। आपको छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी तलाशने का अवसर प्राप्त होगा। गौ माता का आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन
आपकी सेहत पहले से ठीक रहेगी। करियर में आपको सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। नयी तकनीक को अपनाने से आपके काम में वृद्धि होगी। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है। ब्राह्मण को भोजन कराएं, कारोबार में बढ़ोतरी होगी।

कर्क
आज मन स्थिर न होने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक बेहतर महसूस करेंगे। कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस हो सकती है। कोशिशों के पूरा होने में थोड़ी देर हो सकती है। ऑफिस में सहयोगियों से वाद-विवाद हो सकता है। आपको ऐसी स्थिति से बचना चाहिए। सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

सिंह
आज काम अधिक होने पर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। परिवार वालों के साथ किसी बात पर थोड़ी बहस हो सकती है। आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी बात कहें। आपको जीवनसाथी की सेहत के प्रति कुछ चिंता हो सकती है। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। आपको काम के कुछ नए मौके तलाशने की जरूरत है। मेहनत का रिजल्ट पाने के लिये आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। जरूरतमंद को कपडे दान करें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या
आज पैसों से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जायेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी दोस्त के सकारात्मक प्रभाव से आपके स्वभाव में चेंज आयेगा। आप अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे। आप अपना कुछ समय अपनी कला को निखारने में दे सकते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। परिवार की ओर से भी आपको पूरा-पूरा समर्थन मिलेगा। आपके जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे। आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस बना रहेगा। मंदिर जाकर कुछ समय बिताएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला
आज आपको अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। ऑफिस में आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। इससे आपका कुछ समय खराब हो सकता है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा हो सकती है। आप दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। उनके साथ किसी नए विषय पर बातचीत कर सकते हैं। गणेश जी की आरती करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृश्चिक
आज तरक्की के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप कई तरह के नये काम करना चाहेंगे। आपकी कोशिशें सफल रहेगी। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

धनु
आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेंगे। आप लवमेट को कोई उपहार दे सकते हैं, इससे आपके रिश्तों में नयापन आयेगा। इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। साथ ही पढ़ाई के मामले में दूसरे बच्चे आपसे प्रेरणा ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में भी बढ़ोतरी होगी। ॐ शब्द का 21 बार उच्चारण करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर
आज आपके दाम्पत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होगी। साथ ही रिश्तों में मधुरता आयेगी, लेकिन बिजनेस की किसी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। किसी काम से आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम पूरा होने में समय लग सकता है। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। साथ ही रेग्युलर एक्सरसाइज पर भी आपको ध्यान देना चाहिए। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

कुंभ
आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आपके सगे-संबंधी आर्थिक रूप से आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। साथ ही घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपका कोई जरुरी काम पूरा होगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मीन
आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार है, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ अनुभवी लोगों से सलाह भी मिलेगी। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई खास बात आपको पता चल सकती है। शिव मंदिर जाकर वहां की साफ-सफाई में अपना सहयोग दें, सभी लोग आपके लिये मददगार साबित होंगे।

Related posts

28 जून 2021 : जानें सोमवार का राशिफल

राशिफल 16 जून: जानें, क्या कहती है आपकी राशिफल?

2 नवम्बर 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल