राशिफल

2 फरवरी 2019 : जानें शनिवार (माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी) का राशिफल

मेष
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए मार्ग खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। कोई अच्छा काम करने से उसका असर लोगों पर भी पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

वृष
आज आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के करियर में बदलाव आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आप अपने काम में सफल भी होंगे। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा।आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। सुबह उठने के बाद धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन
आज कुछ लोगों से आपको काम में समर्थन मिल सकता है। लोग आपकी मदद करने के लिए हर तरह से तैयार रहेंगे। ऑफिस के काम से संबंधित आपको कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपके लिये किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर भी आ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्तियों से
आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। माँ दुर्गा को इत्र चढ़ाएं, सभी काम में आप सफल होंगे।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको किसी काम से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। दोस्तों के साथ आप अधिक समय बिता सकते हैं। आज कुछ ऐसे मामले सामने आ सकते हैं, जिनका समाधान निकलने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना ध्यान किसी दूसरे एक्ट्विटी में भी लगाएं। सेहत के प्रति भी आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। गौरी गणेश का आशीर्वाद लें, आपके सभी कष्टों का निवारण होगा।

सिंह
आज स्टूडेंट्स को मेहनत के बावजूद भी कम परिणाम ही हासिल हो पायेंगे। आपको अपने काम पर पूरा फोकस रखना चाहिए। ऑफिस के किसी काम में आपको अधिक समय लग सकता है। कारोबार में आपको धन लाभ हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन किसी भी जरुरी काम में आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियों का हल होगा।

कन्या
आज आपको सभी लोगों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अपने विचार दूसरों के सामने जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों से सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। कुछ जरूरी चीजें आज आपको फायदे दिला सकती हैं। कारोबारियों को किसी बड़ी मीटिंग के लिये जाना पड़ सकता है। आपकी मीटिंग सफल रहेगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स को सीनियर्स से पूरी मदद मिलेगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव बना रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। गायत्री मंत्र का जप करें, आपके विचारों से लोग सहमत होंगे।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर शक की स्थिति बन सकती है। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है। आप उनके साथ लंच का आनंद ले सकते हैं। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं किसी सहकर्मी की मदद से पूरी हो सकती हैं। आपको भी जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करते रहनी चाहिए। सूर्यदेव को नमस्कार करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिये बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। ऑफिस के कुछ जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके कुछ नए दोस्त भी बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा अचानक से बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जरूरतमंद को गर्म कपड़े भेंट करें, आपके जरूरी काम पूरे होंगे।

धनु
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। आप बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिये फायदेमंद भी हो सकती है। व्यापार में अचानक से आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपको सबका भरपूर सहयोग मिलेगा। चिड़ियों को दाना खिलाएं, व्यापार में बढ़ोतरी होगी।

मकर
आज दिनभर व्यस्तता बनी रह सकती है। कोई रिश्तेदार आपके विचारों का विरोध कर सकता है। नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आप कुछ नया सीखने काविचार बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है| किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, इसलिए पैसों के मामलों में आपको सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। काम का बोझ कुछ कम हो सकता है, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ
आज आपका दिन शानदार रहेगा। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बनासकते हैं। लवमेट के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। आप व्यापार में किसी से साझेदारी कर सकते हैं। परिवार वालों का हंसी-मजाक घर के वातावरण को खुशनुमा बना देगा। गौ माता के चरण स्पर्श करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल हो सकते हैं। शाम को बच्चों के साथ गुड टाईम स्पेंड करेंगे। कई दिनों से रूके हुए काम में आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। इसके अलावा लवमेट के लिए भी आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आप एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। विष्णु जी को पीले फूल अर्पित करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

7 फरवरी 2019 : जानें गुरुवार (माघ शुक्ल पक्ष की द्वितीया) का राशिफल

6 सितम्बर 2018 राशिफल – जानिए गुरुवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

21 जुलाई 2022 : जानें गुरुवार का राशिफल