फतेहाबाद

देह व्यापार धंधे का भंडाफोड़, 6 लड़कियां गिरफ्तार

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
रतिया इलाके में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रतिया के फतेहाबाद रोड पर नहर के पास एक मकान में छापा मारा। वहां पुलिस ने 6 लड़कियों और 4 लड़कों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पुलिस ने इन सभी पर वेश्यावृति अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मामले की जानकारी देते हुए फतेहाबाद के डीएसपी धरमबीर पूनिया ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह रेड की है। पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि इस मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने सूचना पाते ही मौके पर 6 लड़कियों में चार लड़कों को काबू किया। जिन पर मामला दर्ज कर लिया गया है और कोर्ट में पेश किया जाएगा।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

भाई की मौत—बहन गंभीर..गांव में फैली शोक की लहर

फिलहाल सामान्य तरीके से ही नशा तस्करों से निपटेगी हरियाणा सरकार—सीएम

रोडवेज बस का हुआ स्टेरिंग फेल, दिवार तोड़ जलघर में जा घुसी बस

Jeewan Aadhar Editor Desk