फतेहाबाद

भाई की मौत—बहन गंभीर..गांव में फैली शोक की लहर

टोहाना (नवल सिंह)
गांव अकावाली के पास दो बाईकों की आपसी भिड़ंत में एक बाइक स्वार की मौत हो गई। जबकि एक युवती सहित दो घायल हो गए। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से युवती की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव अकावाली निवासी सोनू अपनी बहन रानी के साथ बाइक पर सवार हो कर गांव से कुछ दूरी पर स्थित पट्रोलपंप से तेल ड़लवाकर सड़क क्रॉस कर रहा था कि सामने एक तेज रफतार बाइक ने टक्कर मार दी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी सोनू और उसकी बहन बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई व उसकी बहन रानी गंभीर रूप से घायल हो गई।
आसपास के लोगों ने एंबूलेंस को बुलाकर दोनों को टोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जंहा डाक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। घायल युवती का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मैडिकल रैफर कर दिया।
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया गया है। आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बिजली बिल की राशि को निगम से चुरा ले गए चोर

Jeewan Aadhar Editor Desk

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता संगठन की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम आरंभ

Jeewan Aadhar Editor Desk

अनिल विज के महकमें में भ्रष्ट्राचार की दस्तक, बिना विज्ञापन निकाले दी नौकरी

Jeewan Aadhar Editor Desk