राशिफल

3 दिसंबर 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। नई दिशा में आगे बढ़ने के आपको कई मौके मिलेंगे। आज आप अपने मन की बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। अधिकारियों से आपके संबंध भी सुधर सकते हैं।हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं, तरक्की मिलेगी।

वृष
आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपका रूका हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। घर के बाहर छत पर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी रखें, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन
आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। काम के साथ चुनौतियाँ भी ज्यादा हो सकती है। ऑफिस के कुछ मामलों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। मन में आती कुछ बातें आपको परेशान कर सकती है। रोजमर्रा के कामों में मन कम ही लग पायेगा। बंदरों को केला खिलाएं, मुश्किलों का अंत होगा।

कर्क
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। परिवार में कुछ अनबन की स्थिति हो सकती है। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको किसी से ज्यादा उम्मीद लगाने से बचना चाहिए। आज हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं,सारी परेशानियां दूर होंगी।

सिंह
आप नई चीजें सीखने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। दाम्पत्य संबंध में मधुरता बढ़ेगी। कम मेहनत से भी आपको ज्यादा फायदा हो सकता है। जरूरतमंद को भोजन करायें,रिश्तों में मिठास आयेगी।

कन्या
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। कारोबार में नए लोगों से कॉन्टैक्ट भी होंगे। आपको काम करने के कई नये मौके मिलेंगे। ऑफिस का काम समय से निपटा लेंगे। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी होंगे। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सफलता मिलेगी।

तुला
आपका दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र से भी अनबन होने की संभावना है। फालतू की बहस करने से आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों के कारण कुछ कामों में आपका मन नहीं लगेगा। बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए 108 बार मंत्र- ‘ॐ श्री हनुमंते नमः’ का जाप करें।कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

वृश्चिक
आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, पूरे दिन खुशियाँ मिलाती रहेंगी।

धनु
आपका दिन शानदार रहेगा। बच्चों के साथ आप अधिक समय बितायेंगे, इससे आपके बीच रिश्ते मजबूत होंगे। पैसा कमाने के नए मौके सामने आयेंगे। किसी काम से आप दोस्त के घर पर जायेंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में समरसता आयेगी। मेहनत के बल पर आप हर चीज को अपने अनुकूल कर लेंगे। अनाथालय में बच्चों को कुछ गिफ्ट करें, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर
आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। आप अपनी बात दूसरों के सामने रखने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। हनुमान जी के दर्शन करें, समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

कुंभ
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ेंगे।आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। किसी नजदीकी दोस्त के साथ मिलकर काम करने से आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना है।हनुमान जी के मंदिर में जाकर रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

मीन
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। आपको कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जल में कुछ दाने अक्षत डालकर सूर्यदेव को जल चढ़ाएं, काम बनाते नज़र आयेगें।

Related posts

21 फरवरी 2019 : जानें गुरुवार (फाल्गुन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि) का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

19 मार्च 2023 : जानें रविवार का राशिफल

20 July 2024 Ka Rashifal : आज द्विग्रह योग का शुभ संयोग, शनिदेव की कृपा से 5 राशि के जाताको को दोगुना लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल