सिरसा

गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला होंगे मुख्यअतिथि

सिरसा,
उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन 8 दिसंबर को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन प्रदर्शनी अवलोकन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर एक बजे स्थानीय नेहरु पार्क से चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय तक नगर शोभा यात्रा एवं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। नगर शोभा यात्रा एवं पालकी यात्रा शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होती हुई सीडीएलयू के मल्टीपर्पज हॉल में सम्पन्न होगी।

Related posts

नकल रहित परीक्षाओं के लिए डीसी बिढ़ान ने ली परीक्षा केंद्र अधीक्षकों की बैठक

20 को होगी फल उत्कृष्टता केन्द्र मांगेआना में फलों की नीलामी

‘घर से मत निकलो मोट्यार-मौत खड़ी दरवाजे तैयार’

Jeewan Aadhar Editor Desk