हिसार

कल से तीन दिन तक मिलेगा गीता ज्ञान व कर्म का संदेश

हिसार
पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में कल 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे गीता जयंती समारोह का शुभारंभ हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा करेंगे। गीता जयंती समारोह 8 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान आमजन व बच्चों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
उपायुक्त अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिला में गीता जयंती समारोह 6 दिसंबर दोपहर 12 बजे पुराने राजकीय महाविद्यालय मैदान में शुरू होगा। इस अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न विभागों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा स्टाल लगाई जाएंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन करने के उपरांत विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी आमजन के लिए तीनों दिन सुबह 10 से सायं 6 बजे तक खुली रहेगी। इसके बाद दोपहर 1 से 2 बजे के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 से 4 बजे तक गोविंद शास्त्री, मुरलीधर पांडेय, मुकेश कुमार व अनिता बहन सहित अन्य गीता मनीषियों व मर्मज्ञों द्वारा सेमिनार में जीवन में गीता के महत्व के संबंध में व्याख्यान दिया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि दूसरे दिन 7 दिसंबर को सुबह 10.50 से दोपहर 1 बजे तक सारगर्भित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली टीमों के अलावा राजरानी मल्हान जैसे प्रोफेशनल कलाकारों व टीमों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी जााएंगी। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच सेमिनार व संगोष्ठïी का आयोजन किया जाएगा। इसमें राघवेंद्र सिंह, शिवपूजन मित्र, नीतिका व मिथलेश शास्त्री सहित अन्य वक्ताओं द्वारा गीता ज्ञान पर आधारित व्याख्यान दिए जाएंगे। सायं 5 से 6 बजे के बीच सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें अभिनय रंगमंच के मनीष जोशी का महाभारत थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
इसी प्रकार तीसरे दिन 8 दिसंबर को प्रात: 10 से दोपहर 12 बजे तक सेमिनार व संगोष्ठïी का आयोजन किया जाएगा जिसमें हरियाणा संस्कृत अकादमी के सदस्य ऋषिराम आचार्य, आचार्य पवन वत्स, राजेश चुघ, बालकिशन भारती द्वारा आमजन के लिए गीता के महत्व व इतिहास विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह द्वारा गीता दर्शन की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर 12 बजे ग्लोबल चैंटिंग का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे गीता की नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो शहर से गुजरते हुए आमजन को गीता के महत्व से परिचित करवाएगी। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों व पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस बार गीता जयंती समारोह में गीता का संदेश आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, महाभारत, कर्म का संदेश, राधा-कृष्ण नृत्य, श£ोकाच्चारण, श्रीकृष्ण भजन, श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद, धृतराष्टï्र-संजय संवाद, राधा-कृष्ण रास, मीरा-द्रोपदी चीर हरण, कत्थक व घूमर-फाग नृत्य जैसे विविधता से भरे कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को मनोरंजक ढंग से गीता का ज्ञान व कर्म का संदेश दिया जाएगा।
श्री मीणा ने बताया कि गीता जयंती समारोह में बच्चों के आकर्षण के लिए भी विशेष प्रबंध किए जाएंगे। कार्यक्रम में बच्चे ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा सकेंंगे। इसके अलावा बच्चों के लिए बिग बाउंसी, होर्स राइडर, ट्रंपोलिन, बॉल पूल, राउंड झूला चकरी आदि का भी विशेष प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में तीनों दिन संस्कृत अध्यापक गोबिंद सिंह द्वारा प्रश्रोत्तरी कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा जिसमें मौके पर मौजूद शहरवासियों व बच्चों से गीता पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने आमजन से आह्वïान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गीता जयंती समारोह में पहुंचकर गीता ज्ञान का लाभ उठाएं।

Related posts

लुवास वैज्ञानिक डॉ. आर. के. चंदोलिया फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित

Jeewan Aadhar Editor Desk

सहायक व्यवसाय के रूप में मधुमक्खी पालन समय की मांग : कुलपति

5वीं की छात्रा ने जीता सबका दिल, पुलिस वालों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना