राशिफल

6 नवंबर 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन शानदार है। स्वस्थ तन-मन से आज सारे कार्य कर सकते हैं। आप में उत्सुकता एवं साहस दिखाई देगा। लक्ष्मी मां की कृपा आप पर बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद से समय व्यतीत करेंगे। माता से लाभ होने की संभावना है। मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से घर में खुशियां छाई रहेगी।

वृष
आज का दिन सर्तकतापूर्वक व्यतीत करने की कोशिश करें। आपका मन कई प्रकार की दुविधाओं से ग्रस्त होगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आँखों में पीड़ा होने की सम्भावना है। आत्मजनों एवं परिवारजनों से विरोध होगा। आज प्रारंभ किए हुए सभी कार्य अधूरे रहेंगे। फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें। अधिक परिश्रम के बाद भी आज फल प्राप्ति कम रहेगी।

मिथुन
आज का दिन आपको लाभ हो सकता है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिल सकतें हैं, ऐसा योग है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनन्द दायक होगी और उनसे लाभ भी होने की संभावना है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ रहेगा। उत्तम भोजन सुख है। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी एवं व्यापार में लाभ एवं आय में वृद्धि हो सकती है।

कर्क
आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। उच्चाधिकारियों से महत्त्वपूर्ण विषयों पर विचार- विमर्श होगा। परिवारजनों से भी खुश मन से वार्ता होगी। गृह सज्जा की दिशा में भी आप नए कार्य करेंगे। दफ्तर के कार्य सम्बन्धित यात्रा के योग हैं। माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे। संयोग अच्छा है। सरकार से भी लाभ होगा।

सिंह
आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दीजिएगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे। जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होगी। विदेश में रहने वाले स्वजनों से समाचार मिलेंगे।

कन्या
आज किसी नए कार्य की शुरूआत न करें। सेहत पर ध्यान दें। खासकर बाहर के खाने-पीने से बच के रहिएगा। आज आप अधिक क्रोधित रहेंगे, इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। परिवारजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन को अशांत न हो जाए इसका खास ध्यान रखिएगा। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। पानी से बचिएगा एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से भी दूर रहें।

वृश्चिक
आप के गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा। शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी, एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य के पूर्ण होने की संभावना है।

धनु
आज आपको यात्रा न करने की जरूरत है, क्योंकि पेट संबंधी बीमारियां एवं समस्याएं पैदा हो सकती हैं। संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी। अतः अपने क्रोध पर संयम रखिए। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी। काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। प्रिय मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।

मकर
आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य एवं मनोदशा अच्छा नहीं है। परिवार में झगड़े के वातावरण से मन परेशान रहेगा। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा की कमी महसूस होगी। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकता है। छाती में दर्द या कोइ विकार होगा। चैन की नींद नहीं आएगी। सामाजिक रूप से मानहानि की संभावना है। इसलिए पानी एवं स्त्रियों से दूरी बनाए रखिएगा। मानसिक तनाव से दिन थोड़ा प्रतिकूल रहेगा।

कुंभ
आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाई हुई चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगें। उनके साथ दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है। भाग्यवृद्धि होने के योग हैं। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय भी प्राप्त होने की संभावना है।

मीन
आज आप खर्च पर नियंत्रण रखें। आपको क्रोध एवं वाणी पर भी संयम रखना चाहिए। आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव हो सकता है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वजनों के साथ खटपट हो सकती है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें।

Related posts

24 दिसंबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

7 जून 2019 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

राशिफल: 9 दिसंबर शनिवार