राशिफल

14 दिसंबर 2019 : जानें शनिवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्रों को आज कुछ नया सिखने को मिल सकता है। आज परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। कुछ दिनों से परिवार में चल रही किसी समस्या का सोल्यूशन आज मिल सकता है। आज नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। शनि चालिसा का पाठ करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

वृष
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य की योजना बनाने में सफल होंगे और मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। आज व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। जीवनसाथी आपसे खुश होगा। आज आपको किसी अच्छी कम्पनी से इन्टरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। रोजगार के भी कई अवसर मिलेंगे। काले रंग का वस्त्र किसी जरुरत मंद को दान करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मिथुन
आज मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपनों की मदद से राहत महसूस करेंगे। ऑफिस में आज आपका काम काफी बढ़ सकता है। जरुरत से ज्यादा काम होने से थकान महसूस हो सकती है। किसी से अनबन भी हो सकती है। इसलिए आज आपको सोच समज कर बोलने की काफी अवयशयकता है। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है। ब्राहमण को कुछ दान करें, आपको कारोबार में धन लाभ होगा।

कर्क
आज आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। इस राशि के जो लोग कम्प्यूटर के क्षेत्र से जुड़े है, आज उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से आज रोचक बात हो सकती हैं। आज आपके स्वास्थ्य में थोडा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अनाथालय में जाकर बच्चों को फल बांटे, संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें, जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। आज अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें और फिजूल की बातों में पड़ने से बचें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो आज पूरा दिन व्यस्त रह सकते हैं। आज कोई कदम उठाने में जल्दबाजी न करें। आज के दिन किसी से नोक झोक के असार भी नजर आ रहे है। इसलिए अच्छा रहेगा की आज आप सोच समझ कर बोले। कुत्ते को रोटी पर तेल लगाकर खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा|

वृश्चिक
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं या दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के छात्र अगर आज किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज के दिन जरुरतमंद को भोजन करायें, आपको सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी|

धनु
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज अचानक धन लाभ भी हो सकता हैं। आज अपने करियर को लेकर थोड़े संतुष्ट हो सकते हैं। आज परिवार के सहयोग से आपके सारे काम बन जायेंगे। पक्षियों को दाना खिलाएं, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जिस अवसर के लिए पिछले कई दिनों से आपको तलाश थी, वो आज किसी करीबी की मदद से मिल सकता है। बॉस आज आपके काम से खुश हो सकते है। आज अपने खास काम निपटाने के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। इस राशि के लवमेट आज कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। पीपल के पेड के पास सरसों के तेल का दिपक जलाए, रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आगर आज आप कुछ ख़ास काम करना चाहते है, तो जरूर करें वह जरूर सफल होगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आज अचानक धन लाभ हो सकता है। आज हर काम को ध्यान से करेंगे, तो अच्छा रहेगा। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है। इन्हे आज समाज में अपना नाम बनाने के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है। आज मनोरंजन का मौका मिल सकता है। मंदिर के बहार लोगों को मिठाई दान करें और आशीर्वाद ले, आप जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

मीन
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका खर्च बढ़ सकता है। आज कामकाज के मामले में थोड़े सुस्त रहेंगे। आज पुराने लेन देन को अनदेखा न करें। आज घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आज आप पैसो को लेकर थोडें चिंतीत भी रह सकते है। आज शनि मंदिर में जाकर गुड़ का दान करें, समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

Related posts

14 सितंबर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

26 November 2025 Ka Rashifal : सूर्य-मंगल-शुक्र बना रहे त्रिग्रही योग, इन राशियों के घर आएगी धन-दौलत,जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 January 2026 Ka Rashifal : आज कन्या, वृश्चिक, मकर सहित 5 राशियों को स्वास्थ्य का रखना होगा विशेष धयान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk