हिसार

ब्रह्मचारियों के व्यायाम प्रदर्शन के साथ गुरुकुल धीरणवास का वार्षिक महोत्सव सम्पन्न

अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु का माध्यम है व्यायाम

हिसार। गुरुकुल धीरणवास के 48वें वार्षिक महोत्सव के समापन अवसर पर गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा आकर्षक व्यायाम प्रदर्शन किया गया जिसका शुभारंभ नवीन्द्र कालीरावणा ने किया। गुरुकुल के कुलपति स्वामी सुचेतनानंद सरस्वती, गुरुकुल के प्रधान राजकुमार आर्य व समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों के सान्निध्य में आयोजित इस व्यायाम प्रदर्शन का क्षेत्र के सभी गुरुकुलों के विद्यार्थियों व आसपास के गांवों के सैंकड़ों लोगों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने लुत्फ उठाया। गुरुकुल के प्रवक्ता सत्यपाल अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष गुरुकुल द्वारा यह व्यायाम प्रदर्शन कार्यक्रम करने का उद्देश्य लोगों को जागरुक करना होता है कि व्यायाम के निरन्तर अभ्यास से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक व शारीरिक स्तर पर हर स्थिति का सामना करने की शक्ति बढ़ती है एवं दीर्घायु प्राप्त होती है।

Related posts

नवीनतम आइडिया को व्यवसाय में बदलने पर हुआ मंथन

अनुसूचित जाति महिला पशुपालकों का डेयरी फार्मिंग कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

नोटिस मिलने पर जागे ब्लक वेस्ट जनरेटर, एसई के साथ की मुलाकात