राशिफल

26 दिसंबर 2019 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
सूर्य ग्रहण आपकी राशि से नवम भाव में पड़ेगा। जिसके अनुसार इस समय आपको सूर्य ग्रहण के प्रतिकूल परिणाम ही प्राप्त होंगे। इस समय में आपका भाग्य आपका साथ नहीं देगा। क्योंकि यह ग्रहण आप भाग्य पर लगने वाला है। वहीं दूसरी और इस समय में आपके छोटे भाई बहनों को भी किसी प्रकार की शारीरीक समस्या रह सकती है। इतना ही नहीं इस समय में आपको मानसिक तनाव भी अत्याधिक रह सकता है।
वृष
सूर्य ग्रहण आठवें भाव पर लग रहा है। इस समय में इस राशि के जातकों बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। क्योंकि इस समय में इन्हें कई प्रकार के संकटों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपकी सेहत अत्याधिक खराब हो सकती है। वहीं आपका किसी प्रकार का आपरेशन भी इस समय में हो सकता है। यदि आप वाहन चलाते हैं तो आपको विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि इस समय में आप किसी दुर्घटना के शिकार भी हो सकते हैं।
मिथुन
सूर्य ग्रहण आपके सातवें भाव पर लग रहा है। जिसके अनुसार इनके जीवनसाथी की सेहत खराब रह सकती है और इस समय में इनका अपने जीवनसाथी के साथ भी किसी प्रकार का झगड़ा हो सकता है। आपके स्वास्थय के लिए भी यह सूर्य ग्रहण ठीक नहीं है। इस समय में आपको सिरदर्द की शिकायत अधिक रह सकती है। वहीं दूसरी और आपको बिना किसी बात का तनाव भी इस समय में रह सकता है।
कर्क
सूर्य ग्रहण आपके छठे भाव में पड़ने जा रहा है। जिसके कारण आपके शत्रुओं का दमन होगा। इस समय में आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ सकते हैं।वहीं यदि आपका कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आपको उसमें भी सफलता मिल सकती है। लेकिन इस समय में आपको अपने स्वास्थय की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके अलावा इस समय में अपने जीवनसाथी की सेहत पर भी विशेष ध्यान दें। धन के लिहाज से यह समय सामान्य रहेगा।
सिंह
सूर्य ग्रहण आपके पांचवें भाव में पड़ रहा है और यह ग्रहण आपकी ही राशि के स्वामी को लग रहा है। जिसके कारण आप पर इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव अधिक रहेगा। इस समय में आपके मान सम्मान में कमीं आएगी। यदि आपकी संतान है तो इस समय में आपकी संतान को कष्ट रह सकता है। इसलिए इनकी सेहत की और विशेष ध्यान दें। इस समय में प्रेम करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय में आपका प्रेम संबंध टूट सकता है।
कन्या
सूर्य ग्रहण आपके चौथे भाव पर लगने जा रहा है। जिसका फल अशुभ रहने वाला है। इस समय में इन लोगों को अपनी माता की सेहत की और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय में आपको अपने प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन को लेकर भी सर्तकता बरतनी है। इस समय में किसी के बहकावे में बिल्कुल भी न आएं। इस समय में नौकरी करने वाले जातकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय में इनका अपने उच्च अधिकारी के साथ किसी प्रकार का झगड़ा हो सकता है।
तुला
सूर्य ग्रहण आपके तीसरे भाव में पड़ रहा है। जिसके कारण इनके पराक्रम में अधिक वृद्धि होगी। लेकिन यह ग्रहण इनके छोटे भाई बहनों को किसी तरह की परेशानी में डाल सकता है। सूर्य ग्रहण के कारण आपका गुस्सा अधिक बढ़ सकता है। इस समय में आप किसी बेकार के वाद विवाद में पड़ सकते हैं। जो आपको काफी लंबे समय तक परेशान कर सकता है। वहीं दूसरी और आपका भाग्य भी इस समय में आपका साथ कम देगा।
वृश्चिक
सूर्य ग्रहण आपके दूसरे भाव में लगने जा रहा है। जिसके कारण इनकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इस समय में इनका पैसा कहीं पर फंस सकता है। वहीं दूसरी और इस समय में इनके परिवार में भी इनका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान आपको शराब या मासं का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए नहीं तोे आप इस समय में किसी गंभीर बिमारी या फिर किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
धनु
सूर्य ग्रहण आपको सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। क्योंकि यह ग्रहण इन्हीं की ही राशि पर लग रहा है। आपके लग्न में सूर्य ग्रहण लगने के कारण इस समय में आपकी मानसिक चिंताएं अधिक बढ़ सकती है। वहीं दूसरी और आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं भी रह सकती है। इस ग्रहण काल में आपकी ही सेहत नहीं बल्कि आपके जीवनसाथी की सेहत भी खराब रह सकती है।
मकर
सूर्य ग्रहण का प्रभाव बारहवें भाव पर पड़ने वाला है। इस समय में मकर राशि के जातकों लिए खर्च अधिक बढ़ सकते हैं। वहीं दूसरी और इस समय में आपको अस्पतालों के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इतना ही नहीं इस समय में आपको आपके किसी शत्रु के कारण भी परेशानी हो सकती है। लेकिन यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो इस समय में आप विदेश जा सकते हैं।
कुंभ
सूर्य ग्रहण आपके ग्यारहवें भाव में पड़ेगा। जिसके कारण इस राशि के जातकों को अधिक लाभ पहुंचेगा। इस समय में इस राशि के जातकों की आय बढ़ सकती है। वहीं दूसरी और इन्हें अपने बड़े भाई से भी किसी प्रकार का लाभ हो सकता है। यह समय इनकी सभी इच्छापूर्ति का समय है। इसलिए इस राशि के जातकों को इस समय का अधिक लाभ उठाना चाहिए। लेकिन संतान और प्रेम संबंधों के मामलों में किसी तरह की परेशानी हो सकती है।
मीन
सूर्य ग्रहण आपके दसवें भाव पर पड़ने जा रहा है। इस समय में नौकरी करने वाले जातकों को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपके उच्च अधिकारी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं। वहीं दूसरी और इस समय में आपकी नौकरी भी जा सकती है या फिर आपका कहीं दूसरी और ट्रांसफर भी हो सकता है। इस ग्रहण काल में आपकी मान हानि भी हो सकती है या फिर आप पर कोई गलत इल्जाम भी लग सकता है। इसलिए इस समय में विशेष सावधानी बरतें।

Related posts

6 फरवरी 2023 : जानें सोमवार का राशिफल

9 जुलाई 2019 : जानें मंगलवार का राशिफल

22 January 2024 Ka Rashifal : आज पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग, मकर, मीन सहित 4 राशि वालों को होगी धन की प्राप्ति