राशिफल

4 फरवरी 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

4 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा| आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। किसी खास काम में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। मंदिर में दूध भेंट करें,घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृष
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। अध्ययन के प्रति विद्यार्थियों की रूचि बढ़ेगी, जिससे उन्हें सफलता मिलेगी। नियमित योग करने से आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपको ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ भी होगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें,आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मिथुन
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे।इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। आपको मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी।व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक होगी।जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साहित रहेगा।बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा मिलेगा।चिड़ियों को दाना डालें, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कर्क
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्रा का योग बन रहा है। जिससे आपको धन संबंधित फायदा हो सकता है। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय अपने तक ही सीमित रखें। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। बन्दरों को केला खिलाएं, कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

4 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

सिंह
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बिताए गए पल आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूर्ण नियंत्रण रखना चाहिए। आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना चाहिए, हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं, रोजगार के अवसर प्राप्त होगे हैं।

कन्या
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरुरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। लवमेट को सरप्राइज मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं| रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएंगी।नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। बेसन से बनी चीजें गरीबों में दान करें, सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिल सकती है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा। आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ा सकते हैं। किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद लें,आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

4 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

वृश्चिक
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम कर सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न हो सकते हैं। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आपका सकारात्मक रवैय्या करियर में आपको बेहतरी दिलायेगा। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं , सभी काम बनते नजर आयेंगे।

धनु
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी।आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक बना देगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, सभी कार्य सफल होंगे।

मकर
आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। हनुमान मंदिर में सिन्दूर चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

कुंभ
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर मौके मिलेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरे से आपसी समझ बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। छात्रों को अपने विषय में आ रही बाधा का हल मिल सकता है। हनुमान जी के मंत्र- हं हनुमते नम: का 11 बार जप करें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

4 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

12 May 2024 Ka Rashifal : बुधादित्य योग का शुभ संयोग, वृश्चिक समेत इन 5 राशियों के सम्मान और धन में होगा बढ़ोतरी, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

4 January 2024 Ka Rashifal : चित्रा नक्षत्र और सुकर्मा योग में सिंह और धनु राशि वालों की होगी अच्‍छी कमाई, देखें अपना राशिफल

1 अक्टूबर 2018 : जानें सोमवार का राशिफल