राशिफल

5 फरवरी 2020: जानें बुधवार का राशिफल

5 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मेष
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं। कुछ नए लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी। आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा कर सकता है। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। गाय को हरा चारा खिलाएं,आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

वृष
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। साथ ही कामकाज में आपको सफलता मिलेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा। आपको काम करने का कोई नया आइडिया मिलेगा। आज का दिन व्यवसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आपको पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आप कुछ लोगों के साथ उपयोगी बातचीत कर सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें ,जीवन की सारी परेशानियों का हल निकलेगा।

मिथुन
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा।कामकाज में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का अधूरा काम पूरा हो सकता है। छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। मंदिर में कपूर की डिब्बी भेंट करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

5 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

कर्क
आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप किसी काम के लिए योजना बना सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी विषय को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन में सौहार्द बनाये रखने के लिए आपको गलतफ़हमियों से बचना चाहिए। शयनकक्ष का रंग हल्का गुलाबी या हल्का हरा रखें, दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ हो सकता है। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता अपने बच्चों को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। आप किसी नए काम की प्लानिंग कर सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी मामले पर बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। ‘श्री गणेशाय नम:’ मंत्र का 11 बार जाप करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

कन्या
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी काम के पूरा होने पर आपको प्रसन्नता होगी। हर कोई आपकी बात ध्यान से सुनेगा। आपको काम में सीनियर्स का पूरा योगदान मिलेगा। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर मिलेगा। सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा महसूस करेंगे। आपको कई तरह के नए अनुभव होंगे। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं। आपके सभी काम सरलता से पूरे होंगे।

5 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

तुला
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। साथ ही आप उसकी मदद करने में सफल हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। साथ ही वे किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा भी कर सकते हैं। हालांकि सेहत के लिहाज से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आप किसी निजी काम पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। इसके लिए आज के दिन आप लाल घुघची के 7 दाने लाल कपडे में बांधकर तिजोरी में रखें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको कुछ जरूरी काम में दोस्तों की मदद मिल सकती है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है। साथ ही पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा। हालांकि दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपकी उलझने कम होंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। हरा रूमाल साथ रखें, दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

धनु
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह फायदेमंद रहेगी। शाम को आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। छात्रों को आज पढाई में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। गणेश जी की पूजा कर के विद्या यंत्र धारण करें, पढ़ाई में मन लगा रहेगा।

5 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

मकर
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। इसके अलावा आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। इससे आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

कुंभ
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव के योग बन रहे हैं। लेकिन आज आप अपनी शादी में आ रही रूकावटो को लेकर थोडा परेशान हो सकते हैं। इसके लिए आज के दिन सुबह नहाने के बाद पूजा कर के सौभाग्य बीसा यंत्र धारण करें, शादी में आ रही सारी रूकावटें खत्म होंगी।

मीन
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलने आप उसके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। घर पर किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिल सकता है, मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

5 फरवरी 2020 : जन्म तारीख से जानें अपना राशिफल

Related posts

16 अप्रैल 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल

17 September 2023 Ka Rashifal : आज इन 3 राशियों का दिन रहेगा शानदार, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

6 अगस्त 2021 : जानें शुक्रवार का राशिफल