हिसार

बिना दहेज की शादी, 101 रुपए व नारियल में दुल्हन लाए घर

मंडी आदमपुर, (अग्रवाल):
गांव मोडाखेड़ा के किसान रघुवीर सिंह सुंडा ने अपने बेटे यशवीर सिंह की शादी बिना दहेज के करके मिसाल पेश की है। दुल्हन पक्ष से सिर्फ 101 रुपए व 1 नारियल लेकर पूरी शादी कर समाज में संदेश दिया है। सोमवार रात यशवीर सिंह की शादी फतेहाबाद के गांव दौलतपुर निवासी हरपाल गढ़वाल की बेटी एकता रानी से हुई। दुल्हन के पिता ने फेरे की रस्मों के बीच लेनदेन, नकदी सहित सभी रीति-रिवाज पूरे करने की जिद की। दूल्हे के पिता ने शादी में हर चीज के लिए साफ मना कर दिया। दूल्हा यशवीर बी.ए. और दुल्हन एकता रानी बी.ए. बी.एस.सी. है। दुल्हे के चाचा महाबीर सिंह ने बताया कि शादियों में दहेज की कामना रखने वालों को संदेश देने के लिए ये पहल की है। बहू के रूप में कन्या धन की प्राप्ति होने के बाद दहेज कोई मायने नहीं रखता। बदलते दौर में दहेज प्रथा एक बड़ी बुराई है। यशवीर ने बताया कि उसे खुशी है कि शादी बिना दहेज हुई। आज देशभर में कहीं न कहीं कन्याओं पर दहेज की कामना को लेकर अत्याचार हो रहे हैं, हजारों-लाखों घर यूं ही फिजूल के दिखावे में बर्बाद हो रहे हैं।

Related posts

एचआईवी हाई रिस्क एरिया की मैपिंग एवं सर्वे बारे कम्युनिटी एडवाइजरी बोर्ड की बैठक आयोजित

Jeewan Aadhar Editor Desk

सीबीएसई कक्षा 10वीं में शांति निकेतन स्कूल के विद्यार्थी रहे अव्वल

पुष्प चढ़ाकर मनाई महाराजा अरूट जयंती