हिसार

विरेन्द्र भाकर राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के हिसार जिलाध्यक्ष बने

हिसार,
राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष नितिन बांगड़वा सिधनंवा ने हिसार के चारणौंद निवासी विरेन्द्र सिंह भाकर को हिसार युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया । विरेन्द्र भाकर ने राष्ट्रीय जाट एकता संगठन में जिलाध्यक्ष का दायित्व देकर सेवा का मौका देने के लिए राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन बांगड़वा सिधनंवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी , राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डाॅ. लोकपाल सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया । विरेन्द्र ने बताया उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह निष्ठा और ईमानदारी से निभाउंगा और सामाजिक सरोकारों को सर्वोपरि मानते हुए उत्तम कार्य किऐ जाते रहेंगे । युवा प्रदेश अध्यक्ष नितिन बांगड़वा सिधनंवा ने कहा समाज के प्रति विरेन्द्र भाकर के द्वारा किए गए कार्य सराहनीय एवं जनमानस के लिए प्रेरणा स्रोत है इन्हीं कार्यों से प्रभावित होते हुए इन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

Related posts

आंगनवाड़ी नेता बोली : अपनी हद में रहें अधिकारी, समस्या न बढ़ाएं

Jeewan Aadhar Editor Desk

अशोक तंवर साईकिल यात्रा को जन आंदोलन में परिवर्तित करने की फिराक में

दिव्यांगजनों तक कल्याणकारी योजनाओं का सुगमता से लाभ पंहुचाने के लिए जिला प्रशासन बनाएगा डैशबोर्ड

Jeewan Aadhar Editor Desk