हिसार

सच्ची शांति और सुख प्राप्त करने के लिए मन की ज्योत जलाओ : आर.सी. मिश्रा

शिव सेवा समिति ने लगाया विशाल भंडारा

हिसार,
शिव सेवा समिति पीएलए ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि पर पीएलए में विशाल भंडारा लगाया। भंडारे से पूर्व परिव्राजक आर.सी. मिश्रा द्वारा हवन यज्ञ किया गया। समिति के मुख्य सेवादार डॉ. महिपाल मुंजाल ने व समिति सदस्यों ने यज्ञ में आहुति दी।
इस मौके पर परिव्राजक आर.सी. मिश्रा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने नाम के अनुसार ही बहुत ही भोले हैं, मन से आराधना करने से वे शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए हमें श्रद्धा के साथ इनकी आराधना करनी चाहिए व अपने अंत:करण में भगवान की पावन ज्योति जलानी चाहिए जिससे हमें अनंत खुशी का आभास होगा और शांति मिलेगी और चिंता से मुक्त हो जाएंगे। हमें हमेशा लेना-लेना ही नहीं करना चाहिए देना भी सीखना चाहिए। अगर आप किसी को कुछ देते हैं तो वो लौटकर आपको भी मिलता है चाहे वह आदर सम्मान हो या शुभ भावना या शुभकामना हो। आप ऐसा करके देखें आपको असीम शांति की प्राप्ति होगी। समिति के मुख्य सेवादार डॉ. महिलपाल मुंजाल ने बताया कि समिति पिछले 28 वर्षों से शिव रात्रि के पावन अवसर पर भंडारा लगाती है।
इस मौके पर डॉ. यशपाल मुंजाल, रवि महता प्रधान पीएलए, रामप्रकाश अरोड़ा, तिलक ठकराल, धर्मबीर माटा, डॉ. सौरभ मुंजाल, नरेंद्र शर्मा, सुनील कटारिया, गौरव मुंजाल, प्रेम पाहवा, आत्मप्रकाश चौपड़ा, केशव मदान, दर्शन रहेजा, सी.ए. डॉ. रेखा पवार, सुरेश अरोड़ा, अशोक महता, गौरव भ्याण, अमित सेठी, संजीव आहुजा, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. सुनील, लवली अरोड़ा व भोलनाथ अरोड़ा सहित अनेक व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

सोशल मीडिया पर पंचों को बताया बिकाऊ, ग्राम पंचायत सदस्यों ने जताया रोष

6 दिन से सर्वर डाऊन होने से तहसील कार्यालय में कामकाज ठप

Jeewan Aadhar Editor Desk

नशा समाज के लिए बहुत बड़ा कलंक : संजय

Jeewan Aadhar Editor Desk