हिसार

आर. बास्कर को सिंगापुर स्थित एशिया-प्रशांत विज्ञान केन्द्र (APACSCI) में अनुसंधान सलाहकार के रूप में मानद नियुक्ति दी

हिसार,
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. आर. बास्कर को सिंगापुर स्थित एशिया-प्रशांत विज्ञान केन्द्र (APACSCI) में अनुसंधान सलाहकार के रूप में मानद नियुक्ति दी गई है। एशिया-प्रशांत विज्ञान केन्द्र विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक वैज्ञानिक संस्थानों, शोधकर्ताओं और इंजीनियरों के साथ शैक्षणिक उपलब्धियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है। एक अनुसंधान सलाहकार के रूप में, उन्हें एशिया-प्रशांत विज्ञान केन्द्र द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में आमंत्रित किया जाएगा। एशिया-प्रशांत विज्ञान केन्द्र का विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, स्पेन, ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका तक हो गया है। यह दुनिया भर के विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के साथ काम करता है।

Related posts

सांसद दुष्यंत चौटाला ने दी इफ्तार की दावत,रमजान को बताया सबसे पवित्र महीना

बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करेगा अखिल भारतीय सेवा संघ

हिसार के बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर पर करवाया रेप का केस दर्ज, प्रॉपर्टी डीलर ने फंदे पर लटक कर दी जान