हिसार

निर्भया के दोषियों को फांसी से बढ़ेगी महिलाओं की गरिमा व सुरक्षा : बेदी

हिसार,
हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी होने से समाज में महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा बढ़ेगी। इस मामले में देर से ही सही, न्याय हुआ है और आज निर्भया की आत्मा को भी शांति मिली होगी।
आज यहां जारी एक बयान में सुमन बेदी ने कहा कि निर्भया के दोषियों को मिली सजा का महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अत्यधिक महत्व है। हमारी नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और नारी के सहयोग से ही हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी पर पहुंचाने से उन लोगों को स्पष्टï संदेश जाना चाहिए जो सोचते हैं कि वे महिलाओं के खिलाफ अपराध करके कानून से बच सकते हैं। आज के दिन सभी लोगों को अपने चरित्र के बारे में सोचना चाहिए और किसी के साथ भी गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए। हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए की अब निर्भया जैसा दूसरा मामला देश में नहीं होने देंगे, क्योंकि ऐसे मामले समाज व देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हैं।

Related posts

मॉक ड्रिल : लाइन में लगे लोग बोले मदारी का तमाशा है

Jeewan Aadhar Editor Desk

अखिल भारतीय सेवा संघ का प्रांतीय वार्षिक अधिवेशन हिमाचल के मनाली में

Jeewan Aadhar Editor Desk

ग्राम पंचायत तलवंडी राणा ने सफाई कर्मियों पर फूल बरसाकर सम्मान किया