राशिफल

20 अप्रैल 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। सोसिल साईट पर आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं। भगवान शिव के मंत्र – ॐ नमः शिवाय का 11 बार जप करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृष
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। आज घर पर अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे। लवमेटस के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। गायत्री मंत्र का 11 बार जप करें, पारिवारिक रिश्तें बेहतर होंगे।

मिथुन
आज आपको कार्यों में फ़ोन द्वारा अपने सहकर्मियों की मदद मिलेगी, जिससे आप समय रहते अपना कार्य पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। आज दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी, जिसमे किसी विषय की चर्चा करेंगे। लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहेगा। धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, सभी काम सफल होंगे।

कर्क
आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर उत्सव का माहौल बनेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। भगवान शिव को विल्वपत्र अर्पित करें, सेहत बेहतर होगी।

सिंह
आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सिखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, नेत्र संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

कन्या
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को परिवार वालों के साथ ही घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। इससे आपके रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको बड़ा मुनाफा होने का योग बन रहा है। शिव चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला
आज माता-पिता आज अपने बच्चों के साथ घर पर ही समय बितायेंगे। बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। इस राशि के घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने गुरु का स्मरण करते हुए प्रणाम करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

वृश्चिक
आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जीवनसाथी से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। वाहन लेने का योग बन रहा है। भगवान शिव को सफेद पुष्प अर्पित करें, परिवारिक क्लेश दूर होंगे।

धनु
आज आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। भगवान शिव को मिश्री का भोग लगायें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

मकर
आज आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। आज माता की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ
आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग करें, मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

मीन
आज आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहें लोगों का काम समय से पूरा हो जाएगा। जल में कुछ दाने चावल के मिलकर शिवलिंग का ध्यान करते हुए अर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

Related posts

27 अगस्त 2018 : जानें सोमवार का राशिफल

राशिफल: 10 फरवरी 2018

11 नवंबर 2019: जानें सोमवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk