उत्तर प्रदेश

CM के पिता की हालत गंभीर, कई अंगों ने काम करना किया बंद

नई दिल्ली,
किडनी और लीवर की समस्या के चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उन्हें बीते 13 मार्च को एम्स में लाया गया था।

उत्तराखंड में पौड़ी जिले के यमकेश्वर के ग्राम पंचूर निवासी आनंद सिंह बिष्ट (89) की बीते महीने ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स लाया गया था। यहां उन्हें एम्स के एबी वॉर्ड में रखा गया है, जहां पर गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई।

एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली लाए गए
आनंद सिंह बिष्ट को लंबे समय से लीवर और किडनी की समस्या बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उनकी डायलिसिस भी है। पौड़ी में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पहले जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने के बाद उन्हें एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

यूपी सीएम के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर थे। वह 1991 में रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने गांव में आकर रहने लगे थे। डॉक्टरों ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

Related posts

80 साल की मां को घर में बंद करके गया बेटा, भूख—प्यास से मरी मां

Jeewan Aadhar Editor Desk

VIDEO युवाओं को पथभ्रष्ट करके हिंदुस्तान को कमजोर करने की साज़िश

दादागिरी के दम पर खड़ा किया सम्राज्य, योगी सरकार ने किया ज़ब्त

Jeewan Aadhar Editor Desk