हिसार

दोगुणा वेतन व एक करोड बीमे की मांग पर नगरपालिका कर्मचारी संघ ने संयुक्त आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

हिसार,
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर नगरपालिका कर्मचारी संघ हिसार ईकाई की बैठक नगर निगम स्थित यूनियन कार्यालय में सोमवार को हुई। बैठक के बाद नगर निगम संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल को नगर पालिका कर्मचारी संघ हिसार के ईकाई प्रधान प्रवीण कुमार की अगुवाई में यूनियन के नेताओं ने मुख्यमंत्री व निकायमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हिसार के ईकाई प्रधान प्रवीण कुमाार ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आहवान पर कोरोना वायरस महामारी के रोकथाम में सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मचारी लगे हुए है। इनकी मांगों को पूरा किया जाना चाहिये। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रांतीय मुख्य संगठन सचिव राजेश बागडी, जिला प्रधान सुनील कांगडा, सचिव बिश्न सिंह ने बताया कि दिल्ली की तर्ज पर नगर पालिकाओं, नगर परिषदों व नगर निगमों के कर्मचारियों का एक करोड़ रूपये का बीमा किया जाये, स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका कर्मचारियों को भी दोगुणा वेतन दिया जाएगस। हमारे यह कोरोना योद्धाओं दिन रात जनसेवा में लगे हुए है। इनका मनोबर न गिरे इसलिए सरकार से अनुरोध है कि इन्हे भी दोगुणा वेतन दिया जाये। नगर निगम संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल को ज्ञापन देने के दौरान सर्व कर्मचारी संघ जिला सह सचिव अशोक सैनी, ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र मान, ईकाई के वरिष्ठ उप प्रधान अहमन, प्रेम, पवन , सुरेंद्र , रोहताश, पवन आदि संघ के नेता मौजूद रहे।

Related posts

विकलांग अधिकार मंच ने प्रदर्शन करके फूंका पुतला, डिप्टी सीएम पर वादा पूरा न करने का आरोप

जिला सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार के लिए विष्णु मांझु चयनित

स्मॉग ने आदमपुर में लोगों को किया परेशान, बैंकों बजने लगे सायरन

Jeewan Aadhar Editor Desk