हिसार

नगर निगम कर्मचारी गए 72 घंटे की हड़ताल पर, कामकाज रहा ठप

हिसार,
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित नगर पालिका कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार पर वायदाखिलाफी और हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए नगर निगमों, नगर पालिकाओं व नगर परिषद में कार्यरत सभी प्रकार के कर्मचारियों की मांगों को लेकर आज से प्रदेश व्यापी 72 घंटे की हड़ताल शुरू की।
इस हड़ताल का हिसार नगर निगम में व्यापक असर नजर आया। नगर निगम हिसार के कर्मचारियों ने अपने-अपने काम का बहिष्कार करते हुए प्रधान प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय के समक्ष निगम प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और समय रहते कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों के रोष के चलते निगम का कार्य पूरी तरह से ठप रहा। प्रदर्शन के दौरान मंच संचालन इकाई के सहसचिव राजेश बागड़ी ने किया।

हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि नगर निगमों, नगर पालिकाओं व नगर परिषदों में कार्यरत कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर बार-बार आंदोलन करना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद मांगों को लागू नहीं किया जा रहा और कर्मचारियों को आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है। सरकार की इस हठधर्मिता के कारण आम जनता को इस तपती गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा, समान काम-समान वेतन नहीं दिया जा रहा, दमकल विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की योग्यता के नाम पर छंटनी की कोशिश की जा रही है, ठेका प्रथा व निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है, 100-100 वर्ग गज के प्लाट नहीं दिए जा रहे हैं, सातवें वेतन आयोग के भत्ते जनवरी 2016 से लागू नहीं किए जा रहे हैं और खाली पदों पर स्थाई भर्ती नहीं की जा रही है।

इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हड़ताली कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार की उत्पीडऩ की कार्यवाही करती है तो उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ इस हड़ताल का पूरजोर समर्थन करता है।
हड़ताली कर्मचारियों को नरेश कांगड़ा, संदीप कुमार, बिशन सिंह चावरिया, सुरेंद्र वर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के सुरेंद्रमान, अनिल शर्मा, नरेश गौत्तम, दीपक लोट, अशोक सैनी, चंद्रप्रकाश नागर, कैलाशचंद्र शेखर, का. देशराज, इनेलो के हिसार हलका प्रधान सजन लावट, इनेलो के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विक्रांत बागड़ी, सतपाल ठाकुर व दिलबाग ढांडा आदि ने भी संबोधित किया।

टीम वर्क के बल पर महज 720 रुपए में शुरु करे बिजनेस..मुफ्त में पाए एक्सीडेंटल बीमा …और करोड़ो के मालिक बने.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

किसान 15 को निकालेंगे ट्रेक्टरों पर तिरंगा यात्रा

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर कर्मचारियों में भारी जोश : सकसं

स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद हुनर ऐप : उपायुक्त