राशिफल

21 अप्रैल 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज आप जीवन में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा । आपको अपने सीनियर्स का फ़ोन पर सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने सभी कार्यों को बहुत हद तक समय से पूरा करने में सफल होंगे। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आएगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा| इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके साथ सब बहेतर होगा।

मिथुन
आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी की राय लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक होंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। कारोबार में फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर अभी भी कंट्रोल बनाकर रखना बेहतर रहेगा। लवमेटस आज घर अपनी शादी की बात चलायें तो बात बन सकती है। हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं, कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क
आज आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। आज आपकी सेहत में सुधार आयेगा। सभी कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए घर पर चर्चा करेंगे। केसर का तिलक लगायें, पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह
आज वाले विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आपको किसी लेन-देन से फायदा होगा। घर के किसी सदस्य की मदद से आज कोई रुका हुआ कार्य पूरा करने में सफल होंगे। लवमेटस एक दुसरे के साथ परिणय सूत्र में बंधने का विचार करेंगे। नियमित व्यायाम करें, सेहत अच्छी बनी रहेगी। हनुमान जी को पान का बीड़ा चढ़ाएं, रोजगार की प्राप्ति होगी।

कन्या
आज पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ घरेलु कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। आपको दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे है। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें, कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

तुला
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आएगी। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। साथ ही बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। नजदीकी रिश्तों का ख्याल रखना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग और एक्सरसाइज़ का सहारा लेना चाहिए। जल में कुछ दाने चावल के मिलकर सूर्यदेव को अर्पित करें, जीवन में आ रही सभी दिक्कतें दूर होंगी।

वृश्चिक
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ ही घर पर मनोरंजन के साधानो का लुफ्त उठाएंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे है। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो जायेंगे। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाएंगे, जिसका फायदा भी आपको नजर आयेगा। ‘ॐ श्री हनुमंते नमः’ मन्त्र का 108 बार जप करें, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कुछ लोगों से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। लवमेटस को अचानक कोई सरप्राईस मिलेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। लम्बे समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज छुटकारा मिलेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज फायदा होगा। परिवार सहित हनुमान जी की आरती करें, रुके हुए कार्य पुरे होंगे।

मकर
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। मेडिकल से संबंधी व्यवसाय कर रहे लोगों को आज धन लाभ होने के योग बन रहा है। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बनायेंगे। सामाजिक कार्यों में सहयोग करने से समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है। हनुमान जी के दर्शन करें, भय से छुटकारा मिलेगा। यहाँ एक बात का ध्यान रखें जरुरी नहीं की दर्शन के लिए मंदिर ही जाये आप घर पर ही फोटो या इंटरनेट के माध्यम से दर्शन कर सकते है।

कुंभ
आज आपकी सफलता से माता-पिता प्रसन्न होंग। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आप काम के मामले में किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। चन्दन का तिलक लगायें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन
आज आपको कई धन लाभ के मौके मिलेंगे। जिसको आज हाथ से जाने भी नहीं देंगे। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यों में परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। जरूरत के वक्त वो आपके साथ खड़े रहेंगे। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे, लेकिन कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलायें, पारिवारिक सौहार्द में बढ़ोतरी होगी।

Related posts

21 January 2024 Ka Rashifal : मृगशिरा नक्षत्र के साथ बना है ब्रह्म योग का संयोग, कर्क- कन्‍या सहित 5 राशियों के जातकों की आय में होगी वृद्धि

10 December 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों के लिए दिन रहेगा शानदार, जानें 12 राशियों का राशिफल

16 February 2024 Ka Rashifal : आज 4 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk