करनाल

निजी स्कूल की मुख्याध्यापिका महामारी एक्ट के तहत गिरफ्तार

करनाल,
शहर के एक निजी स्कूल की मुख्याध्यापिका महामारी एक्ट के तहत कर्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी मुख्याध्यापिका को गिरफ्तार भी किया है।

करनाल में सुभाष गेट स्थित एसबी मिशन स्कूल की मुख्याध्यापिका पर आरोप है कि उसने लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करते हुए स्कूल खोले रखा और दर्जनभर अध्यापकों को स्कूल में बुला रखा था। जिसकी शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ धारा 188, 269, 270 व डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत थाना शहर करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया है और मुख्याध्यापिका को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी मिली है कि मुख्याध्यापिका ने स्कूल खोलकर किताबें बेच रही थी। जिसकी शिकायत के आधार पर छापामारी की गई थी। उसके बाद यह सारी कार्रवाई अमल में लाई गई है। स्कूल परिसर में करीब एक दर्जन अध्यापक भी मौजूद थे।

Related posts

महज 95 हजार रुपए के लिए चालक और परिचालक को जानवरों की तरह काटा

नवचयनित जेबीटी ने दी आत्मदाय की चेतावनी

हरियाणा : विधायक परिवार पर बेटी होने पर प्रताड़ित करने का आरोप, बहु के आरोप पर विधायक सहित परिवार पर मामला दर्ज