हिसार

पत्रकार शमशेर सैनी को पितृशोक

हिसार,
राष्ट्रीय समाचार पत्र हरिभूमि के हिसार कार्यालय में ब्यूरो चीफ शमशेर सैनी के पिता रघुबीर सिंह सैनी का बुधवार को निधन हो गया। वे लगभग 63 वर्ष के थे। सैनियान मौहल्ला स्थित अपने आवास पर उनकी कल मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां बुधवार को दोपहर बाद उनका निधन हो गया। स्व‍‍. रघुबीर सिंह सैनी बिजली निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। स्व़ रघुबीर सिंह सैनी का शाम को बस स्टैंड के पास ऋषि नगर स्थित श्मशानगृह में दाह संस्कार किया गया। उनके निधन पर मीडिया कर्मचारियों, धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों के अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मिलनसार व मृदभाषी स्वभाव के स्व़ रघुबीर सिंह सैनी की क्षतिपूर्ति असंभव है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना करते हुए परिवार को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related posts

भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने डीआईजी अत्री को सम्मानित किया

Jeewan Aadhar Editor Desk

कोरोना केस मिलने पर गांव बडाला कंटेनमेंट जोन घोषित, 19 टीमें करेंगी डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग

सावधान हिसार! बुधवार को मिले 942 कोरोना पॉजिटिव, 10 मौत