राशिफल

15 मई 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो आराम से पूरा होगा। अपना काम ईमानदारी से करते रहें। आपको किसी की बात से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा।

वृष
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट पूरे होंगे। आज बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग बना रहेगा। छोटे भाई-बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे।

मिथुन
आपका काम में फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। कार्य में सफलता मिलेगी। किसी भी बात को लेकर आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा। प्रोफेशनल फ्रंट पर दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर कंट्रोल करना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। निजी जीवन में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है। अपने प्रियजनों की जरूरतों को नजरंदाज न करें। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है। किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना रहेगी।

सिंह
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। इनकम के साथ आप कोई संपत्ति खरीदने की भी प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें।

कन्या
आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आपकी जरूरतें आराम से पूरी होंगी। बड़े भाई- बहनों का प्रेम मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब ऑफर भी मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में समरसता आयेगी।

तुला
आपके लिए समय अनुकूल रहेगा। आज आप अपने आय को बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। आपको नए विचारों पर काम करना चाहिए। छात्र पढ़ाई में खूब मन लगाकर मेहनत करेंगे। नई नई बातों को सीखने का मन करेगा। प्रेम जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों से तालमेल बैठेगा।

वृश्चिक
आज आपके अंदर आज गजब की फुर्ती रहेगी। आप हर काम को बड़ी जल्दी निपटा लेंगे। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। आपके जीवन में उन्नति होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन अनुकूल रहेगा।

धनु
आज आपका दिन फेबरेबल रहेगा। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। विरोधियों से थोड़ा सावधान रहिए। आपको और अधिक मेहनत करना होगा। धन के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपको लोगों से सहयोग मिलता रहेगा। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

मकर
अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। कामों में सहायता आसानी से मिलेगी। आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। जिससे आप सभी परेशानियां हल कर पाएंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी सेहत संबंधी लक्षण को अनदेखा न करें।

कुंभ
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आपके लिए व्यवसायिक जीवन में उन्नति का मार्ग खुलेगा। नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं। व्यापार में जिस टेंडर या प्रोजेक्ट का कुछ समय से इंतज़ार था वह आपको मिल जाएगा। अच्छे काम करेंगे और घरवालों की जरूरतों को पूरा करेंगे। पारिवारिक और घरेलू खर्च पर भी ध्यान देंगे। निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी।

मीन
आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। कुछ चीजों से आप तनावमुक्त हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपके बॉस आपसे खुश होंगे। गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं।

Related posts

8 March 2024 Ka Rashifal : महाशिवरात्रि पर चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

26 December 2023 Ka Rashifal : आज 6 राशियों को होगा धनलाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

2 जनवरी 2019 : जानें बुधवार का राशिफल