हिसार

पंचकूला के बाद सिरसा व दिल्ली की बसें भी चलनी शुरू, कल से फरीदाबाद व गुरुग्राम के रूट जुडेंग़े

हिसार,
हिसार डिपो से रोडवेज ने आज से दो नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पंचकूला के अलावा अब सिरसा व दिल्ली के लिए भी बसें चलनी शुरू हो गई हैं। कल से फरीदाबाद व गुरुग्राम की बस सेवाएं भी बहाल कर दी जाएंगी।
यह जानकारी देते हुए रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार 15 मई से पंचकूला के लिए बस सेवा शुरू की गई थी। आज से इसमें दो रूट और शामिल किए गए हैं और इनके टाइम भी बढ़ाए गए हैं। आज से पंचकूला के लिए तीन टाइम निर्धारित किए गए हैं। अब पंचकूला के लिए सुबह 9 बजे, दोपहर 2.15 बजे व बाद दोपहर 3 बजे बसें चलनी शुरू हो गई हैं।
इसी प्रकार सिरसा के लिए चार टाइम, प्रात: 7.30 बजे, दोपहर 12 व 2.30 बजे तथा सायं 5 बजे बसों का संचालन शुरू किया गया है। इसी प्रकार दिल्ली के लिए दोपहर 2 बजे एक बस शुरू की गई है। इनके अलावा कल 20 मई से प्रात: 7.15 बजे फरीदाबाद व 8 बजे गुरुग्राम के लिए बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशानुसार धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य जिलों के लिए बस के रूट खोले जा रहे हैं। निर्धारित संख्या से कम सवारियां होने की स्थिति में बस का फेरा रद्द किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि हिसार डिपो से अन्य जिलों के लिए यात्रा करने वाली सभी सवारियों की बस स्टैंड पर थर्मल स्कैनिंग की जा रही है, उनके हाथों व सामान को सैनेटाइज करवाया जाता है तथा मास्क लगा होने की शर्त के साथ ही बस में प्रवेश करने दिया जाता है। बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल hartrans.gov.in पर जाकर बसों के परिचालन, किराए व यात्रा के मार्ग आदि की जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा ऑनलाइन बुकिंग भी करवा सकता है। बसों का परिचालन हरियाणा राज्य परिवहन के बस अड्डों से निर्धारित लक्षित बस अड्डों तक ही किया जाएगा। रास्ते में पडऩे वाले स्टेशनों पर किसी भी यात्री को बस में चढऩे या उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बसें कोरोना संक्रमित जिला में प्रवेश नहीं करेंगी बल्कि इनके बाईपास या फ्लाइओवर से गुजरेंगी। बसों में यात्रियों को बिठाने के दौरान सामाजिक दूरी व मास्क लगाने के नियम की अनुपालना करना अनिवार्य है। एक बस में अधिकतम 30 सवारियों को ही बिठाया जा सकता है।

Related posts

गांव पंचायत तलवंडी राणा ने की एक और सराहनीय पहल, गांव के बुजुर्गों को नि:शुल्क करवाया कुरुक्षेत्र का भ्रमण

Jeewan Aadhar Editor Desk

महिलाओं के प्रति दृष्टिïकोण को बदलकर उन्हें आगे बढऩे के अवसर उपलब्ध करवाने का संकल्प लें : अतिरिक्त उपायुक्त

Jeewan Aadhar Editor Desk

बाजार जा रहे युवक पर किया हमला, मामला दर्ज

Jeewan Aadhar Editor Desk