हरियाणा

3 दिनों के बाद हरियाणा को मिलेगी गर्मी से निजात—जानें कब होगी बारिश

चंडीगढ़,
हरियाणा में लू ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। गर्म हवाओं से दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिले खूब तप रहे हैं। कई जिलाें में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुसार इस सप्ताह के अंत में आंधी और कहीं कहीं बूंदाबांदी की संभावना बनती दिख रही है।

नारनाैल की बात की जाए ताे यहां तापमान सर्वाधिक 45.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। वहीं रोहतक में रात का पारा 30 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। लोगों को अभी 3 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। 28 से 31 तक पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी-बारिश के आसार हैं। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार अगले 3 तीन भीषण गर्मी रहेगी। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, फरीदाबाद, मेवात, गुड़गांव के लिए रेड पिछले कल और आज अलर्ट जारी किया है। सोनीपत के लिए भी आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 मई को सभी जिले ऑरेंज अलर्ट में आ जाएंगे।

उन्हाेंने कहा कि 28 मई को पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा, इसका असर 31 मई तक रहेगा। दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवा चलेगी। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी, जिससे तापमान कम होगा। 1 जून के बाद तापमान फिर बढ़ेगा और लू चलेगी।

Related posts

जज की पत्नी और बेटे को मारी गोली, हमलावर मौके से फरार

पूर्व सीएम हुड्डा ने दिखाई मनमानी, डिवाईडर लांघकर उल्टी दिशा से निकाली गाड़ी

Jeewan Aadhar Editor Desk

वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग सम्मान पेंशन होगी 3000 के पार!

Jeewan Aadhar Editor Desk