राशिफल

28 मई 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

मेष
आज किसी रिश्तेदार या करीबी व्यक्ति से मदद मिलेगी। भाग-दौड़ या मानसिक परेशानियां खत्म हो सकती है। थोड़ी इनकम बढ़ेगी। आप घर से किसी तरह का बिजनेस करते हैं, तो उसमें फायदा हो सकता है। किसी अजनबी इंसान के लिए आकर्षण या अपनापन भी बढ़ सकता है। आनंद और मनोरंजन के इरादों को कंट्रोल में रखें। आपकी राशि में चंद्रमा होने से आकर्षण बढ़ेगा।आज आप सावधानी से काम करें तो बच जाएंगे। किसी झमेले में पड़ने से आपको बचना होगा। पुराने मामले और बाकी काम निपटाने में आप उलझ सकते हैं।

वृष
आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में आ रही अड़चने आज दूर हो जाएंगी। आज किसी ऐसे मित्र की मदद करेंगे जो भविष्य में आपकी मदद कर सकता हैं। अगर आपने हाल में किसी काम की शुरूआत की हैं तो आज उसका साकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। इस राशि के पैकेज रिमूर्वस के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ होगा। आज पिता स्वरूप किसी व्यक्ति का आशीर्वाद लेने से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा।

मिथुन
सेहत सुधारने के लिए संतुलित आहर लें आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य खफ़ा हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय को ख़ुद के हालात समझाने में दिक्कत महसूस होगी। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। अच्छा यह होगा की आप लोगों की आकांक्षाओं को समझ पायें और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें।

कर्क
अपने ऊंचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में कामयाब रहेंगे। अगर आपने ज्यादा खुले दिल से पैसे ख़र्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों।

सिंह
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी तरफ खींचेगा। आज आप परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। साथ ही कहीं घुमने का प्लान भी बना सकते हैं। इससे पारिवार के सुख-शांति में वृद्धि होगी। आज अपनी मधुर भाषा के द्वारा आप अपने कार्य दूसरों से करवा सकने में सफल रहेंगे। इस राशी के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े है उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया है। पढाई में मन लगेगा। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाऐंगे। रिश्तों में आ रही दूरियां नजदीकियों में बदलेंगी। पक्षियों को दाना डालने से आपको सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या
आज आपका दिन खास रहेगा। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातों को समझने की कोशिश करें। इससे भविष्य में आपको ही फायदा होगा। आज व्यवहार कुशलता के कारण ऑफिस में बड़े अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाएं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग बना सकते है। शाम को साथ में आइसक्रीम भी खाऐंगे। गणेश भगवान को बूंदी का भोग लगाने से आपका प्रमोशन होना तय है।

तुला
मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज़्यादा खर्च न करें। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। अगर आप यक़ीन करते हैं कि वक्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुँचाने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। पैसे की स्तिथि सुखद बन रही है और आपकी बचत भी बढ़ रही है। हालात हर तरह से आपकी मदद करने के लिए सक्षम बनते चले जा रहे हैं।

वृश्चिक
आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की जरूरत है। निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा लेकिन साथ ही खर्चों में भी इजाफा होगा। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएं। अपने काम और शब्दों पर गौर करें।

धनु
आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। बिजनेस में दूसरों से बातचीत करने और सलाह करने से आपको फायदा हो सकता है। आर्थिक पारिस्थितियां आज आपके अनुकूल रहेगी। इस राशि के अविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपके लिए शादी का प्रपोजल आयेगा। हो सकता है कि रिश्ता फिक्स भी हो जाएं। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी को खुश करने के लिए आज उन्हें कोई अच्छी साड़ी गिफ्ट कर सकते है। इस राशि के कंपिटेटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन शुभ है। किसी कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है। केले के पेड़ में कच्चा सूत लपेटने से आपकी शादी जल्द होगी।

मकर
उम्मीद से काफी कम धन मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, जो आपको तनाव दे सकता है। प्यार बहार की तरह है। फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। आज आराम के लिए बहुत कम समय है- क्योंकि पहले के टाले हुए काम आपको व्यस्त रखेंगे। लोगों की आलोचना से आप परेशान हैं पर हो सकता है कि वो आलोचना आपके फायदे के लिए ही हो, क्योंकि लोगों का समर्थन भी साथ ही साथ आपको प्राप्त है और इस मिलीजुली स्तिथि को समझना बहुत जरूरी है।

कुंभ
आज अपने व्यवहार में आपको थोड़ा परिवर्तन करने कि जरूरत है। आपके अच्छे व्यवहार से आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज किसी नये काम को शुरू करने से पहले बड़े-बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। जिसका फायदा आपको आगे चलकर जरूर मिलेगा। आज ऑफिस में फिजूल के कामों में समय बर्बाद न करें। इससे बॉस आपसे नाराज हो सकते है। आज पैसों से रिलेटेड कोई समस्या आपके सामने आ सकती है। किसी मित्र की मदद से आपको राहत महसूस हो सकती है। गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन
किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। अगर आप हुक्म चलाने की कोशिश करेंगे तो आपके और आपके प्रिय के बीच काफी परेशानी खड़ी हो सकती है। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की जरूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। अगर आप खुद को अभिव्यक्त करने पर जोर देंगे, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक्त पर टल सकती है। उधार लेने का विचार मन में बना रह सकता है।

Related posts

04 मार्च 2022: जानें शुक्रवार का राशिफल

राशिफल: 25 दिसंबर, सोमवार

Jeewan Aadhar Editor Desk

13 मई 2020 : जानें बुधवार का राशिफल