हिसार

दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में डा. दीपिका गोस्वामी की सेवाएं शुरु


हिसार,
ऋषि नगर में भारत विकास परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र में आज से फिजिशियन (महिला चिकित्सक) डा. दीपिका गोस्वामी की सेवाएं शुरु हो गईं। इससे पूर्व केंद्र में आंखों, दांतों, फिजियोथेरेपी एवं प्राकृतिक चिकित्सा की सेवाएं जारी है।
केंद्र के अध्यक्ष रामनिवास अग्र्रवाल सी.ए. ने बताया कि इस अवसर पर डा. प्रतिमा गुप्ता व डा. हिमानी बंसल विशेष रुप से उपस्थित हुई। डा. प्रतिमा गुप्ता ने दीप जलाकर श्रीराम दरबार की स्थापना की व रिबन काटकर डा. दीपिका गोस्वामी को चार्ज दिया। डा. दीपिका गोस्वामी की सेवाएं प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सायंकाल 4 से 7 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। इस अवसर पर पवन कौशिक, कमल सर्राफ, सुरेंद्र कुच्छल, राजेश जैन, मुकेश बंसल, राहुल अग्रवाल, अमित जैन, मनीष जैन, मांगेराम गुप्ता, अरुण शर्मा, ऋषिराज बुड़ाकिया, अनिल बंसल, रेनू मंगल, सीताराम मंगल, सुमन कुच्छल, सविता जैन, अशोक शर्मा, डॉ. महेंद्र बंसल, डॉ. मुकेश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

निष्पक्ष व पारदर्शी करवाएं उकलाना नगरपालिका के चुनाव : एसडीएम

Jeewan Aadhar Editor Desk

घोर कलयुग..जेठ पर ऐसा काम करने का आरोप कि आदमपुर पुलिस को करना पड़ा मामला दर्ज

जश्न नारी शक्ति का : एमवे इंडिया ने महिलाओं के विकास और कल्याण को प्रेरित किया

Jeewan Aadhar Editor Desk