हिसार

घोर कलयुग..जेठ पर ऐसा काम करने का आरोप कि आदमपुर पुलिस को करना पड़ा मामला दर्ज

देखने के लिए लिंक को सब्क्राइब करें
@jeewanaadhartv
आदमपुर,
भारतीय समाज में छोटे भाई की पत्नी को बेटी के समान माना जाता है और जेठ को पिता तुल्य माना जाता है।
आदमपुर पुलिस ने गांव चौधरीवाली निवासी एक महिला के बयान के आधार पर घर में उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके जेठ को नामजद करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव चौधरीवाली निवासी महिला ने बताया कि 25 जुलाई को उसका पति दवाई लेने के लिए सिरसा गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी। उसी दौरान रिश्ते में उसका जेठ लगने वाला श्यामसुंदर घर पर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

विरोध करने पर वह हाथापाई करने लगा और उसकी कमीज फाड़ दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को नामजद करते हुए उसके खिलाफ धारा 354ए, 452 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

Related posts

शान्ति निकेतन महाविद्यालय के छात्र रोबिन ने रजत व सीताराम ने जीता कांस्य पदक

Jeewan Aadhar Editor Desk

बस अड्डे का गेट पीछे की तरफ से निकालने की योजना पर फिर से विचार करें मंत्री व उच्चाधिकारी : दलबीर किरमारा

प्रणामी संत सदानंद जी महाराज 10 मार्च को आदमपुर में