राशिफल

9 जून 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
अपने जीवन में कोई नई शुरुआत करने की सोच सकते हैं। लेकिन यह भी तय है कि किसी भी योजना को अमल में लाने के लिए कुछ खर्च भी करना पड़ेगा जिससे आगे चलकर प्रगति भी होगी और लाभ भी होगा। व्यावसायिक लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में भौतिक सुख के साधन बढ़ेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। ऑफिस में अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। मेहनत से सफलता मिलने के योग हैं। कोई बड़ा फायदा भी हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करे।

वृष
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरुर होंगे। पुराने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर भी आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको ऑफर मिल सकता है। जो छात्र सांइस से जुड़े हैं, उन्हें परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी बड़े प्रोफेसर से आपको मदद मिलेगी। आज मेहनत करने वाले लोगों को मनचाहा फल मिलेगा। गौरी-गणेश की पूजा करें, आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

मिथुन
आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद कर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में आ रही समस्या सॉल्व हो जायेगी। आज काम का बोझ बढ़ सकता है, जिसकी वजह से आप थकान महसूस करेंगे। आज अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, शाम तक किसी पार्टी में जाने का भी प्लान बन सकता है। कुछ नये लोगों से फ्रैंडशिप हो सकती है। आज तुलसी के पौधे में जल चढ़ायें, तनाव कम होगा। मां लक्ष्मी जी की आराधना करें।

कर्क
आपकी ऊँची बौद्धिक क्षमताएँ आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। सिर्फ़ सकारात्मक विचारों के ज़रिए इन समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफ़े की उम्मीद कर सकता है। कार्यक्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा को इसी ओर लगाएँ। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। ॐ नम: शिवाय का जाप करें।

सिंह
आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं की तलाश कर पाएंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है, नियमित व्यायाम करते रहिए। रूपये-पैसे के लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरुरत है। किसी को उधार पैसा देने से बचें। आज दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। किसी पुरानी बात पर विवाद बढ़ सकता है, एवॉयड करें। जरुरतमंद में आटे या चावल का दान करें, दाम्पत्य जीवन में आ रही दिक्कतों का अंत होगा। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

कन्या
कार्य में सफलता और प्रतिस्पर्धियों में सबसे आगे निकलने का जुनुन आपके दिमाग पर छाया रहेगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। जीवन में नए सिरे से पैसा कमाने की कोशिश करेंगे। पैसा कमाने के लिए कोई पार्ट टाइम काम की ओर भी ध्यान जा सकता है। दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाले लोगों को ही उनका साथ मिलता है आपको यह बात समझनी होगी। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ व प्रियजनों की मुलाकात से खुशी होगी। शिवलिंग पर जल का अभिषेक या ॐ नम: शिवाय मंत्र का पाठ करें।

तुला
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप नई उर्जा से भरे रहेंगे। काम की दृष्टि से आज व्यस्तता ज्यादा रहेगी, लेकिन सारे काम शाम तक आसानी से निपट जायेंगे। आज घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है, इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आज किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर आपको मिल सकता है। आज भगवान के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को नौकरी का योग बन रहा है। जिससे आपकी मेहनत रंग लाएगी। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, मनचाही सफलता मिलेगी। हनुमत उपासना करें।

वृश्चिक
आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आज फिजूल के ख्यालों में अपना मन ना भटकाएं। इस राशि के जो लोग आविवाहित हैं उनके घर पर शादी की बात शुरू हो सकती है। ऑफिस में आज अकारण किसी से ना उलझें, जितना हो सके अपने गुस्से पर काबू रखें। बच्चों के साथ समय अधिक बीतेगा। बच्चों को वीडियों गेम गिफ्ट करें रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज गौरी-गणेश की पूजा करें, सब कुछ अच्छा होगा।अपने कौशल को बाहर लाने का सुनहरा अवसर न खोये। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति आज अधिक निखरेगी। मां काली की उपासना करें।

धनु
आज ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। अपनी कोशिशों में आप सफल रहेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। नए स्थान पर भी जा सकते हैं। आप मीठा बोलकर सारे काम पूरे करवा सकते हैं। किस्मत का साथ भी आज आपको मिल सकता है। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे। अपने आप पर भरोसा रखें. उगते सूर्य को जल चढ़ाएं।

मकर
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। आज का दिन सटीक योजनाएं बनाने का है। आज ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा। जूनियर आपके सुझाव से सहमत होंगे। प्राइवेट नौकरी में मेहनत के बल पर प्रमोशन का योग बन रहा है। घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। सबके साथ अच्छा समय गुजरेगा। शीतला माता को गुड़ चढ़ाएं, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। मां दुर्गा की उपासना करे।

कुंभ
आज अचानक नए स्रोतों से धनलाभ होगा। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दोस्तों से चल रहा कई दिनों से विवाद आज सुलझ जायेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए अच्छा समय है। आप निवेश से जुड़ी योजना बना सकते हैं। शाम को पड़ोसियों के साथ समय बीतेगा, आप काफी एन्जॉय करेंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहा विवाद आज आपके पक्ष में रहेगा। नीले रंग की शर्ट पहनकर ऑफिस जाएं, तरक्की मिलेगी।विदेश से समाचार मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष अधिक वाद-विवाद में न उतरे। गणपति जी की पूजा आपको कष्टों से मुक्ति दिलाएगी।

मीन
रोजमर्रा और पार्टनरशिप के काम समय से पूरे हो सकते हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद मिलने के योग बन हैं। किसी तरह का कन्फ्यूजन खत्म हो सकता है। पैसों और अन्य मामलों में फायदे वाला दिन है। आज आप कामकाज में व्यस्त रहेंगे। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं। मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। अपने कामकाज में सुधार करने का दिन है. शिव जी की उपासना करें।

Related posts

12 जनवरी 2020 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

16 November 2023 Ka Rashifal : आज 4 राशियों की रहेगी मौज, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

25 मई 2019 : जानें शनिवार का राशिफल