हरियाणा

रोडवेज के कर्मचारियों को बड़ी राहत, हड़ताल के दौरान का मिलेगा वेतन

चंडीगढ़,
हरियाणा में हड़ताली कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। किलोमीटर स्कीम के विरोध में 16 अक्टूबर 2018 से 2 नवंबर 2018 तक हड़ताल पर रहे रोडवेज कर्मचारियों 18 दिन का काटा गया वेतन मिलेगा।

इसके अलावा रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा 26 अक्टूबर 2018 को लिए गए सामूहिक अवकाश, 30 और 31 अक्टूबर 2018 की दो दिन की हड़ताल और इस साल 8 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को भी सरकार ने लीव ऑफ काइंड ड्यू मान लिया है। इसके तहत सभी हड़ताली कर्मचारियों को इस दौरान का काटा गया वेतन जारी कर दिया जाएगा।

Related posts

27 को होगी बरसात, किसान हो जाए सचेत

हरियाणा में लाॅकडाउन को लेकर गृहमंत्री का बड़ा ऐलान-जानें विस्तृत जानकारी

वित्तमंत्री का विरोध करने जा रहे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Jeewan Aadhar Editor Desk