दुनिया

भारत 8वीं बार बना UNSC का निर्विरोध सदस्य

न्यूयॉर्क,
भारत बुधवार को 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अस्थाई सदस्य (India member of UNSC) चुन लिया गया है। निर्विरोध चुने जाने के बाद अब भारत 2021-22 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च संस्था का अस्थाई सदस्य बन जाएगा। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 75वें सत्र के लिए अध्यक्ष, सुरक्षा परिषद के अस्थाई सदस्यों और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव कराया था। भारत के साथ-साथ आयरलैंड, मेक्सिको और नॉर्वे को भी सुरक्षा परिषद में एंट्री मिली है जबकि कनाडा को बाहर ही रहना पड़ेगा।

92 में से 184 वोट मिले
जीत के बाद संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत नेतृत्व जारी रखेगा और एक बेहतर बहुपक्षीय व्यवस्था को नई दिशा देगा। भारत को 192 बैलट वोट्स में से 184 वोट मिले। तिरुमूर्ति ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि भारत को साल 2021-22 के लिए UNSC का अस्थाई सदस्य चुन लिया गया है। हमें भारी समर्थन मिला है और संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों ने जो विश्वास जताया है उससे विनम्र महसूस कर रहा हूं।

Related posts

OBOR को झटका, पाकिस्तान ने डैम के लिए चीनी मदद की पेशकश ठुकराई

Jeewan Aadhar Editor Desk

PAK सुप्रीम कोर्ट की फटकार, कटासराज मंदिर में क्यों नहीं राम-हनुमान की मूर्ति?

Jeewan Aadhar Editor Desk

श्रीलंका का ‘काला जादू’ फेल, भारत ने बुरी तरह हराया श्रीलंका को

Jeewan Aadhar Editor Desk