रोहतक

रोहतक में लगे भूकंप के झटके, गुरुवार सुबह हिली धरती

रोहतक,
उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हरियाणा के रोहतक में गुरुवार सुबह सवा 4 बजे के करीब भूंकप के झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.1 रही, इसलिए ज्यादातर जगहों पर झटके महसूस नहीं किए गए।

पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, ओडिशा में कम तीव्रता के भूकंप के झटके आ चुके हैं। पिछले एक सप्ताह में देश में कम तीव्रता के 25 भूकंप आ चुके हैं।

Related posts

रोहतक में फिर कांपी धरती, 4 दिन में तीसरी बार भूकंप

25 हजार का ईनामी बदमाश राकेश मौखरिया गिरफ्तार

रोहतक में लाखों की संख्या में पहुंचे रामपाल के भक्त