देश

असम, मेघालय, मणिपुर व मिजोरम में लगे भूकंप के झटके

गुवाहाटी,
असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई है। मिजोरम के आइजोल जिले में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। शाम करीब 4.16 बजे असम में गुवाहाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर में लगातार दो दिन भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे। तजाकिस्तान समेत आसपास के इलाकों में 16 जून को भूकंप आया था। सुबह 7 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 5.8 थी। भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान के दसहांबे से 341 किलोमीटर दूर रहा। इसका असर जम्मू-कश्मीर में भी देखने को मिला था।

Related posts

चिंताजनक : 2 IPS सहित 11 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

निर्भया केस: सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की मौत की सजा रखी बरकरार

Assembly Election 2018 Exit Poll: राजस्‍थान में कांग्रेस की जीत, तेलंगाना में टीआरएस की जीत, एमपी व छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्‍कर!